भोजपुर में पिलर गाड़ने को लेकर खूनी झड़प:जमालपुर बाजार में पिता से मारपीट, बेटे को पेट में मारी चाकू; घायल सदर अस्पताल में भर्ती

भोजपुर में पिलर गाड़ने को लेकर खूनी झड़प:जमालपुर बाजार में पिता से मारपीट, बेटे को पेट में मारी चाकू; घायल सदर अस्पताल में भर्ती

भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार पर शुक्रवार की देर शाम पिलर गाड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक पक्ष से पिता-पुत्र और दूसरे पक्ष का एक युवक जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। जानकारी के अनुसार, घायलों में कोईलवर थाना क्षेत्र के मानाचक गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार राय, उनका 17 वर्षीय बेटा पीयूष कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से नारायणपुर गांव निवासी जय शंकर प्रसाद शामिल है। मार्केट में जगह को लेकर विवाद मनोज कुमार राय ने बताया कि, जमालपुर बाजार पर उनका मार्केट है। उसी मार्केट के मालिक ने नागेंद्र सिंह को भी दूसरा मार्केट बेचा है। दोनों पक्षियों के मार्केट के बीच दस फीट का रास्ता छोड़ा गया है। आरोप है कि नागेंद्र राय ने उनके हिस्से में पिलर गाड़ा है। जब मनोज उनसे पूछताछ करने गए तो उन लोगों ने पहले मारपीट की। फिर उसके बाद दोनों पिता-पुत्र को चाकू मार दिया। चाकूबाजी के दौरान दूसरे पक्ष के भी जयशंकर प्रसाद जख्मी हो गए। पुलिस कर रही मामले की जांच दूसरी और जख्मी मनोज राय ने दूसरे पक्ष के नागेंद्र राय, उनके बेटे और उनके साथ रहे अन्य लोगों पर मारपीट करने और चाकू मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार पर शुक्रवार की देर शाम पिलर गाड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक पक्ष से पिता-पुत्र और दूसरे पक्ष का एक युवक जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। जानकारी के अनुसार, घायलों में कोईलवर थाना क्षेत्र के मानाचक गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार राय, उनका 17 वर्षीय बेटा पीयूष कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से नारायणपुर गांव निवासी जय शंकर प्रसाद शामिल है। मार्केट में जगह को लेकर विवाद मनोज कुमार राय ने बताया कि, जमालपुर बाजार पर उनका मार्केट है। उसी मार्केट के मालिक ने नागेंद्र सिंह को भी दूसरा मार्केट बेचा है। दोनों पक्षियों के मार्केट के बीच दस फीट का रास्ता छोड़ा गया है। आरोप है कि नागेंद्र राय ने उनके हिस्से में पिलर गाड़ा है। जब मनोज उनसे पूछताछ करने गए तो उन लोगों ने पहले मारपीट की। फिर उसके बाद दोनों पिता-पुत्र को चाकू मार दिया। चाकूबाजी के दौरान दूसरे पक्ष के भी जयशंकर प्रसाद जख्मी हो गए। पुलिस कर रही मामले की जांच दूसरी और जख्मी मनोज राय ने दूसरे पक्ष के नागेंद्र राय, उनके बेटे और उनके साथ रहे अन्य लोगों पर मारपीट करने और चाकू मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *