हाथरस में शनिवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को हुई बारिश और सादाबाद क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस अचानक बढ़ी ठंड और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम का असर यातायात पर मौसम का असर यातायात पर भी देखने को मिला। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने वाली गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, संबलपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं।


