पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश:गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 8 फोन और बाइक बरामद

पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश:गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 8 फोन और बाइक बरामद

पूर्णिया जिले में के. नगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 8 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एक अपाची बाइक बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया जाता था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान परोरा पंचायत के वार्ड 15 निवासी रौशन कुमार सिंह (23), सौरभ कुमार पासवान (23) और वार्ड 16 निवासी मनीष कुमार सिंह (22) के रूप में हुई है। रौशन कुमार पेशे से मछली व्यवसायी है, लेकिन वो अपने व्यवसाय की आड़ में चोरी और झपट्टामारी से लाए गए मोबाइल खरीदने और बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। सख्ती से पूछताछ के बाद साथियों का नाम बताया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रौशन कुमार सिंह चोरी के मोबाइल की खरीद–फरोख्त में संलिप्त है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और रौशन के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके पास से 5 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर रौशन ने बताया कि सौरभ कुमार पासवान और मनीष कुमार सिंह झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करते थे और बाद में उसे बेचने के लिए उसके पास लाते थे। रौशन की निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीष कुमार सिंह के पास से 1 और सौरभ कुमार पासवान के पास से 2 मोबाइल बरामद किए। इस तरह 8 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की अपाची बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पूर्णिया जिले में के. नगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 8 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एक अपाची बाइक बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया जाता था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान परोरा पंचायत के वार्ड 15 निवासी रौशन कुमार सिंह (23), सौरभ कुमार पासवान (23) और वार्ड 16 निवासी मनीष कुमार सिंह (22) के रूप में हुई है। रौशन कुमार पेशे से मछली व्यवसायी है, लेकिन वो अपने व्यवसाय की आड़ में चोरी और झपट्टामारी से लाए गए मोबाइल खरीदने और बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। सख्ती से पूछताछ के बाद साथियों का नाम बताया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रौशन कुमार सिंह चोरी के मोबाइल की खरीद–फरोख्त में संलिप्त है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और रौशन के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके पास से 5 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर रौशन ने बताया कि सौरभ कुमार पासवान और मनीष कुमार सिंह झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करते थे और बाद में उसे बेचने के लिए उसके पास लाते थे। रौशन की निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीष कुमार सिंह के पास से 1 और सौरभ कुमार पासवान के पास से 2 मोबाइल बरामद किए। इस तरह 8 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की अपाची बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *