Rain alert issued for Kanpur division मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिले औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, और फर्रुखाबाद में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक से तीन डिग्री तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बीती रात हल्की बूंदाबांदी हुई है। लेकिन इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ा। मौसम वैज्ञानिक ने किसान को खेत की सिंचाई नहीं करने की लगातार सलाह दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण नमी से फसलों के गिरने का डर रहता है। 24, 25, और 26 जनवरी के मौसम में विशेष परिवर्तन आने वाला नहीं है। 26 जनवरी को तेज हवा चलने की संभावना है। आसमान में साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी।
कैसा रहेगा 24 जनवरी का तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 24 जनवरी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में और सुबह के समय आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलेगी। शाम को फिर बादल आने की संभावना है। सुबह के समय और रात के समय 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दोपहर में हल्की हवा चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा 25 जनवरी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी, रविवार का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन दिन में गर्मी रहेगी। तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में और शाम को आसमान साफ रहेगा। दिन में भी आसमान में तेज धूप निकलेगी।
कैसा रहेगा 26 जनवरी सोमवार का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन की गर्मी 25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान का अनुभव कराएगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। दिन में भी तेज धूप निकलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक की किसानों को सलाह
मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक सिंचाई की गतिविधियों को रोक दें। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे खेतों में खड़ी फसल के गिरने का डर रहता है। इसलिए खेतों की सिंचाई न करें।


