पाली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:पैदल घर जा रहा था, तेज रफ्तार डंपर ने किया चपेट में

पाली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:पैदल घर जा रहा था, तेज रफ्तार डंपर ने किया चपेट में

पाली शहर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पैदल जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र के एएसआई संपत राज ने बताया कि यह हादसा औद्योगिक थाने एरिया के हिम्मतनगर अंडरब्रिज के पास शुक्रवार शाम को हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय किशन लाल पुत्र अचला राम के रूप में हुई है। किशन लाल पैदल ही कहीं जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *