CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन शनिवार को वैशाली पहुंचेगी। आज पहले चरण का आखिरी दिन है। सीएम दोपहर 12:30 बजे पटना से हेलिकॉप्टर से वैशाली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम 128 योजनाओं के 15 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम सबसे पहले महुआ में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वो जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। सीएम बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। जल-जीवन-हरियाली योजना के कामों का निरीक्षण मुख्यमंत्री पानापुर बटेश्वरनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत तैयार किए गए पोखर का निरीक्षण करेंगे। इस पोखर को जीविका दीदियों के हवाले किया जाएगा। इसके साथ ही पोखर के पास नवनिर्मित पुस्तकालय और सौर ऊर्जा से संचालित मोटर पंप का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि यह योजना स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यावरण संरक्षण दोनों को मजबूती देगी। बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दर्शन-पूजन निरीक्षण कार्यक्रम के बाद CM नीतीश सरकारी स्तर पर स्वीकृत राजकीय पर्यटक स्थल बाबा बटेश्वर नाथ धाम पहुंचेंगे। यहां वे दर्शन-पूजन और स्थल का अवलोकन करेंगे। बाबा बटेश्वर नाथ धाम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से धाम के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। जिलास्तरीय समीक्षा बैठक और जनसभा दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के पास अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही हजारों करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री भव्य पंडाल में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। महुआ में दो हेलीपैड का निर्माण समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महुआ भी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर आदर्श मध्य विद्यालय सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में दो बड़े हेलीपैड का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर महुआ के छतवारा में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी चर्चा में है। नगर परिषद महुआ के छतवारा में बना यह मेडिकल कॉलेज लगभग तैयार हो चुका है। इसके एकेडमिक भवन के कई ब्लॉक, आवासीय भवन और ओपीडी भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। भवन के अंदर आवश्यक सभी सुविधाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि मेडिकल उपकरणों का इंस्टॉलेशन काम तेजी से चल रहा है। 463 करोड़ की लागत से बना मेडिकल कॉलेज मालूम हो कि महुआ के छतवारा में कृषि विभाग की लगभग 22 एकड़ भूमि पर बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन, पटना द्वारा करीब 463 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। 9 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से रिमोट के माध्यम से इसका शिलान्यास किया था। अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 24 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान इसका निरीक्षण करेंगे। CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन शनिवार को वैशाली पहुंचेगी। आज पहले चरण का आखिरी दिन है। सीएम दोपहर 12:30 बजे पटना से हेलिकॉप्टर से वैशाली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम 128 योजनाओं के 15 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम सबसे पहले महुआ में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वो जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। सीएम बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। जल-जीवन-हरियाली योजना के कामों का निरीक्षण मुख्यमंत्री पानापुर बटेश्वरनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत तैयार किए गए पोखर का निरीक्षण करेंगे। इस पोखर को जीविका दीदियों के हवाले किया जाएगा। इसके साथ ही पोखर के पास नवनिर्मित पुस्तकालय और सौर ऊर्जा से संचालित मोटर पंप का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि यह योजना स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यावरण संरक्षण दोनों को मजबूती देगी। बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दर्शन-पूजन निरीक्षण कार्यक्रम के बाद CM नीतीश सरकारी स्तर पर स्वीकृत राजकीय पर्यटक स्थल बाबा बटेश्वर नाथ धाम पहुंचेंगे। यहां वे दर्शन-पूजन और स्थल का अवलोकन करेंगे। बाबा बटेश्वर नाथ धाम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से धाम के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। जिलास्तरीय समीक्षा बैठक और जनसभा दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के पास अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही हजारों करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री भव्य पंडाल में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। महुआ में दो हेलीपैड का निर्माण समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महुआ भी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर आदर्श मध्य विद्यालय सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में दो बड़े हेलीपैड का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर महुआ के छतवारा में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी चर्चा में है। नगर परिषद महुआ के छतवारा में बना यह मेडिकल कॉलेज लगभग तैयार हो चुका है। इसके एकेडमिक भवन के कई ब्लॉक, आवासीय भवन और ओपीडी भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। भवन के अंदर आवश्यक सभी सुविधाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि मेडिकल उपकरणों का इंस्टॉलेशन काम तेजी से चल रहा है। 463 करोड़ की लागत से बना मेडिकल कॉलेज मालूम हो कि महुआ के छतवारा में कृषि विभाग की लगभग 22 एकड़ भूमि पर बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन, पटना द्वारा करीब 463 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। 9 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से रिमोट के माध्यम से इसका शिलान्यास किया था। अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 24 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान इसका निरीक्षण करेंगे।


