Today School Assembly News Headlines (24 January 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।
Today School Assembly News Headlines, 24 January 2026: देश की जरुरी खबर
- भाजपा केरल में सत्ता में आएगी तो सबरीमाला सोने मामले की जांच होगी-पीएम–
पीएम मोदी ने सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी को लेकर केरल के लोगों से वादा किया है कि सरकार आने पर इस मामले की जांच होगी। - पीएम ने 3 नए अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी–
पीएम मोदी ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की बिगड़ गई तबीयत–
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ गई है। लगातार ठंड में खुले स्थान पर बैठने के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है। - अंडमान-निकोबार का नाम बदलने की मांग, पीएम मोदी को पत्र–
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती के मौके पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नाम बदलने का प्रस्ताव चर्चा में आ गया है। पूर्व सांसद क. कविता ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है। - ठंड का प्रकोप नहीं हो रहा कम–
उत्तर भारत सहित पूरे देश में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राज्य में बारिश भी हुई है।
World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर
- पीएम मोदी से मिलने भारत आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति–
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। - विश्व स्वास्थ संगठन से अलग हो गया अमेरिका–
आधिकारिक तौर पर अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग हो गया है। कई महीनों से चल रही थी यह प्रक्रिया। - डोनाल्ड ट्रंप के दामाद संग रात भर चली पुतिन की मीटिंग–
अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर रातभर रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन में रहे। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन से मीटिंग भी हुई।
Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर
- न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग T20 World Cup 2026 से बाहर–
T20 World Cup 2026 से न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग हुए बाहर, उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है। - कोच और सूर्यकुमार के कहने पर रोहित शर्मा को फॉलो कर रहा हूं- अभिषेक शर्मा–
भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन पर वह पॉवरप्ले में रोहित शर्मा की तरह बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आज का सुविचार
“जो छात्र हर दिन थोड़ा-थोड़ा सीखता है, वही आगे चलकर बड़ा मुकाम हासिल करता है।”


