8,250 ई-रिक्शा संचालन की प्रक्रिया शुरू:सेंट्रल जोन में 2,000 नारंगी, उत्तर जोन में 6,000 नीले और ग्रे/सलेटी 250 ई-रिक्शा सिंधी कैंप-स्टेशन मार्ग पर चलेंगे

8,250 ई-रिक्शा संचालन की प्रक्रिया शुरू:सेंट्रल जोन में 2,000 नारंगी, उत्तर जोन में 6,000 नीले और ग्रे/सलेटी 250 ई-रिक्शा सिंधी कैंप-स्टेशन मार्ग पर चलेंगे

चारदीवारी क्षेत्र के जोन 7A से 7E में लॉटरी सिस्टम से ई-रिक्शा संचालन से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसी को देखते हुए अब प्रायोगिक तौर पर तीन नए क्षेत्रों में 8,250 ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दी जा रही है। इनमें सेंट्रल जोन में 2,000, उत्तर जोन में 6,000 और संजय सर्किल–स्टेशन रोड–रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 250 ई-रिक्शा शामिल हैं। इसके साथ ही शेष 21,500 ई-रिक्शा के लिए भी शीघ्र लॉटरी सिस्टम लागू किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरडा ने बताया कि इन जोनों में ई-रिक्शा संचालन के इच्छुक वाहन स्वामी 28 जनवरी तक (समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक) अपने आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन एवं निर्धारित प्रपत्र निशुल्क रूप से यादगार भवन, अजमेरी गेट, जयपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत 30 जनवरी को लॉटरी के माध्यम से जोनवार आवंटन किया जाएगा। चयनित ई-रिक्शा के लिए नई व्यवस्था 1 फरवरी से प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएगी। सेंट्रल जोन – 2,000 ई-रिक्शा को अनुमति
रंग- नारंगी मुख्य मार्ग- सीकर रोड मुख्य मार्ग को छोड़ दाहिनी ओर का क्षेत्र- विद्याधर नगर, विश्वकर्मा, शास्त्री नगर, अम्बाबाड़ी, बनीपार्क, संजय सर्किल, एमआई रोड, अशोक मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, हवा सड़क, सिविल लाइन्स, हसनपुरा एवं रेलवे स्टेशन। क्षेत्र- विश्वकर्मा, विद्याधर नगर, अम्बाबाड़ी, पानीपेच, एमआई रोड, अशोक मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, अजमेर पुलिया, सिविल लाइन्स, विधायकपुरी थाना क्षेत्र, हथरोई, संजय सर्किल तथा स्टेशन से चिंकारा तक। रंग: ग्रे/सलेटी – 250 ई-रिक्शा को अनुमति क्षेत्र- रिजर्व पुलिस लाइन, पारीक कॉलेज मोड़, सिंधी कैंप तथा पोलो विक्ट्री से रेलवे स्टेशन तक का मार्ग। उत्तर जोन – 6,000 ई-रिक्शा को अनुमति
रंग- नीला मुख्य मार्ग- एम.आई. रोड को छोड़कर-अजमेरी गेट, संजय सर्किल, माउंट रोड आमेर, दिल्ली रोड (आयुक्तालय सीमा तक), ट्रांसपोर्ट नगर तथा आगरा रोड मुख्य मार्ग को छोड़कर उत्तरी भाग।
क्षेत्र- जालूपुरा, न्यू कॉलोनी, जयन्ती बाजार, ब्रह्मपुरी, गलता गेट एवं आमेर–दिल्ली रोड। संजय सर्किल-स्टेशन रोड-रेलवे स्टेशन जोन।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *