छात्रों ने मां शारदे की प्रतिमा को पूजा, मांगी विद्या

छात्रों ने मां शारदे की प्रतिमा को पूजा, मांगी विद्या

लोहरदगा |मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। । इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्र सिद्धांत चिक बड़ाइक ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। नृत्य-संगीत से मोहा मन सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। नृत्य, गीत और अन्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूजा के सफल आयोजन में कृष्णा सिंह, सुधांशु ओझा, राहुल भगत, जयकिशोर सिंह उर्फ बीटू, राज ओझा आदि का योगदान रहा। लोहरदगा |मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। । इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्र सिद्धांत चिक बड़ाइक ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। नृत्य-संगीत से मोहा मन सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। नृत्य, गीत और अन्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूजा के सफल आयोजन में कृष्णा सिंह, सुधांशु ओझा, राहुल भगत, जयकिशोर सिंह उर्फ बीटू, राज ओझा आदि का योगदान रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *