प्रदेश में माैसम ने फिर से करवट ली है। इस सीजन का सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम सक्रिय हाेने से जैसलमेर से जयपुर तक आंधी-ओले और बारिश का दौर चला। कई शहरों में इस सीजन में पहली बार ओले गिरे। माैसम का मिजाज ऐसे बदला कि रात में पारा 9 डिग्री तक बढ़ा, लेकिन दिन का 9 डिग्री तक लुढ़क गया। दिन में ठिठुरन बढ़ गई। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर, जयपुर, पिलानी, अजमेर में विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी का ‘वसंत’ पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के निचले इलाकों में पहली बार बर्फबारी हुई। उधर, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान भी लगातार बारिश होती रही। दिल्ली भीगी, लेकिन 26 जनवरी के दिन बारिश के आसार नहीं, धुंध होगी बद्रीनाथ-केदारनाथ में तीन महीने बाद जमकर बर्फबारी, वैष्णोदेवी यात्रा रुकी बीते वर्ष 5 नवंबर के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ सहित उत्तराखंड के सभी ऊंचाई वाली जगहों पर जमकर बर्फबारी हुई है। सुबह 8 बजे से ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में बर्फबारी शुरू हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में भी बर्फबारी से यात्रा रोकनी पड़ी।
मौसम विभाग:जयपुर से जैसलमेर तक ओले गिरे; दिन का पारा 110 गिरा, रात में इतना ही चढ़ा


