मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रतनौली पंचायत स्थित वार्ड नंबर-10 में एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार दोपहर महंत मनियारी लक्ष्मीपुर टोला में महादेव मठ मंदिर के पास महुआ मार्ग पर एक डीजे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खेत में जा पलटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रॉली में दो लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई और रिकॉर्डिंग करने से रोका भी। पलटी हुई डीजे ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-31G-4329 बताया गया है, जिस पर ‘दरबार बैंड’ लिखा हुआ था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रतनौली पंचायत स्थित वार्ड नंबर-10 में एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार दोपहर महंत मनियारी लक्ष्मीपुर टोला में महादेव मठ मंदिर के पास महुआ मार्ग पर एक डीजे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खेत में जा पलटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रॉली में दो लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई और रिकॉर्डिंग करने से रोका भी। पलटी हुई डीजे ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-31G-4329 बताया गया है, जिस पर ‘दरबार बैंड’ लिखा हुआ था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


