Mau News: गार्ड को कुर्सी से बांध, लाखों की मशीन गाड़ी में लाद ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात से मचा हड़कंप!

Mau News: गार्ड को कुर्सी से बांध, लाखों की मशीन गाड़ी में लाद ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात से मचा हड़कंप!

Mau news: मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाहादीपुरा स्थित आजमी अस्पताल में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए सुरक्षा गार्ड को कुर्सी से बांधकर लाखों रुपये की डायलिसिस मशीन लारी में डालकर चोरी कर ली। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा स्थित आजमी अस्पताल में देर रात चोर घुस आए। चोरों ने पहले अस्पताल में तैनात गार्ड को बंधक बनाया और उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद चोर बड़ी आसानी से डायलिसिस मशीन को लेकर फरार हो गए। चोरी के बाद जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो घटना की पुष्टि हुई।

सीसीटीवी फुटेज के वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की दुस्साहस भरी वारदात से अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले पर पुलिस का आया बयान

मामले को लेकर जब दक्षिण टोला थानाध्यक्ष बसंत लाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी गई डायलिसिस मशीन पुरानी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 से 17 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। अस्पताल मालिक को थाने बुलाया गया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का इसमें आगे कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *