मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण:मां ने मारपीट का आरोप लगाया, थाने में की शिकायत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण:मां ने मारपीट का आरोप लगाया, थाने में की शिकायत

पूर्णिया में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण, जबरन बंधक बनाने और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाया गया। लड़की की मां ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रही थीं। इसी इलाके में पूर्णिया जिले के चुनापुर निवासी सिकंदर कुमार (20 वर्ष) भी मजदूरी करता था। उन्होंने बताया, 15 जनवरी 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे जब वह काम से अपने कमरे पर लौटीं, तो उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाले सिकंदर कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। अगले दिन उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी किशोरी को चुनापुर स्थित अपने घर ले आया है। इसके बाद गीता देवी अपने पति के साथ 21 जनवरी को पूर्णिया पहुंचीं और 22 जनवरी को चुनापुर जाकर बेटी की तलाश की। जब वे सिकंदर कुमार के घर पहुंचे, तो परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सिकंदर कुमार, शिवा महलदार, जिवा महलदार, प्रताप महलदार और अन्य परिजनों ने मिलकर दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उनकी बेटी उनके साथ वापस आना चाहती थी, लेकिन आरोपियों ने उसे जबरन घर में बंद कर दिया। इस घटना के बाद लड़की की मां ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में महिला थाना प्रभारी शबाना आजमी ने बताया की मामले की जानकारी नही है, संज्ञान में आने के बाद मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण, जबरन बंधक बनाने और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाया गया। लड़की की मां ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रही थीं। इसी इलाके में पूर्णिया जिले के चुनापुर निवासी सिकंदर कुमार (20 वर्ष) भी मजदूरी करता था। उन्होंने बताया, 15 जनवरी 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे जब वह काम से अपने कमरे पर लौटीं, तो उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाले सिकंदर कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। अगले दिन उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी किशोरी को चुनापुर स्थित अपने घर ले आया है। इसके बाद गीता देवी अपने पति के साथ 21 जनवरी को पूर्णिया पहुंचीं और 22 जनवरी को चुनापुर जाकर बेटी की तलाश की। जब वे सिकंदर कुमार के घर पहुंचे, तो परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सिकंदर कुमार, शिवा महलदार, जिवा महलदार, प्रताप महलदार और अन्य परिजनों ने मिलकर दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उनकी बेटी उनके साथ वापस आना चाहती थी, लेकिन आरोपियों ने उसे जबरन घर में बंद कर दिया। इस घटना के बाद लड़की की मां ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में महिला थाना प्रभारी शबाना आजमी ने बताया की मामले की जानकारी नही है, संज्ञान में आने के बाद मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *