औरंगाबाद में पुलिस की टीम पर हमला:लोन वसूली करने गए रिकवरी एजेंट पर भी अटैक; कहा- नौ लाख रुपए कर्ज लिया था

औरंगाबाद में पुलिस की टीम पर हमला:लोन वसूली करने गए रिकवरी एजेंट पर भी अटैक; कहा- नौ लाख रुपए कर्ज लिया था

औरंगाबाद के अंबा में लोन वसूली करने गए रिकवरी एजेंट और पुलिस की टीम पर लोन लेने वाले व बेटे ने मिलकर हमला कर दिया। घटना अंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला रोड की है। मामले को लेकर अंबा के नबीनगर रोड स्थित इंडियन बैंक शाखा सिंहपुर के वरीय प्रबंधक ऋषिकेश कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मुड़िला रोड निवासी संजय सिंह ने व्यवसाय करने के लिए पहले इंडियन बैंक से नौ लाख रुपए लिए थे। समय पर ऋण चुकाया नहीं गया। जिसके कारण 27 सितंबर 2021 में ही उसका खाता एनपीए हो गया। ऋण नहीं चुकाने के कारण कुल राशि बढ़कर 1597412 रुपए हो गया। ऋण की राशि चुकता नहीं की ऋणधारक को कई बार इसके लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन उनकी ओर से ऋण की राशि चुकता नहीं की गई। ऋण नहीं चुकाने पर ऋण धारक संजय कुमार सिंह के विरुद्ध बैंक के माध्यम से पीडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर जिला नीलाम पदाधिकारी ने पीडीआर एक्ट के नियम 53 के तहत ऋणधारक को नोटिस भेजकर 19 जनवरी को जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के कार्यालय में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। लेकिन ऋण धारक ने आदेश का अवहेलना किया । जिला नीलम पदाधिकारी के आदेश पर रिकवरी एजेंट पुलिस बल के साथ ऋण भुगतान से संबंधित बातचीत करने जय अंबे ट्रेडिंग के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह के मुड़िला रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही ऋण धारक का बेटा विवेक कुमार सिंह वहां पहुंचा और रिकवरी एजेंट के साथ गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद एएसआई देवनारायण सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो विवेक और उसका भाई विपिन ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में एएसआई और रिकवरी एजेंट जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर एएसआई का मोबाइल फोन भी छीन लिया। हालांकि बाद में उन्होंने मोबाइल फोन वापस कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संजय सिंह और उनके बेटे विवेक और विपिन के खिलाफ पुलिस पर हमला सरकारी काम में बाधा और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल तीनों बाप बेटा घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। औरंगाबाद के अंबा में लोन वसूली करने गए रिकवरी एजेंट और पुलिस की टीम पर लोन लेने वाले व बेटे ने मिलकर हमला कर दिया। घटना अंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला रोड की है। मामले को लेकर अंबा के नबीनगर रोड स्थित इंडियन बैंक शाखा सिंहपुर के वरीय प्रबंधक ऋषिकेश कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मुड़िला रोड निवासी संजय सिंह ने व्यवसाय करने के लिए पहले इंडियन बैंक से नौ लाख रुपए लिए थे। समय पर ऋण चुकाया नहीं गया। जिसके कारण 27 सितंबर 2021 में ही उसका खाता एनपीए हो गया। ऋण नहीं चुकाने के कारण कुल राशि बढ़कर 1597412 रुपए हो गया। ऋण की राशि चुकता नहीं की ऋणधारक को कई बार इसके लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन उनकी ओर से ऋण की राशि चुकता नहीं की गई। ऋण नहीं चुकाने पर ऋण धारक संजय कुमार सिंह के विरुद्ध बैंक के माध्यम से पीडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर जिला नीलाम पदाधिकारी ने पीडीआर एक्ट के नियम 53 के तहत ऋणधारक को नोटिस भेजकर 19 जनवरी को जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के कार्यालय में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। लेकिन ऋण धारक ने आदेश का अवहेलना किया । जिला नीलम पदाधिकारी के आदेश पर रिकवरी एजेंट पुलिस बल के साथ ऋण भुगतान से संबंधित बातचीत करने जय अंबे ट्रेडिंग के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह के मुड़िला रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही ऋण धारक का बेटा विवेक कुमार सिंह वहां पहुंचा और रिकवरी एजेंट के साथ गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद एएसआई देवनारायण सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो विवेक और उसका भाई विपिन ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में एएसआई और रिकवरी एजेंट जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर एएसआई का मोबाइल फोन भी छीन लिया। हालांकि बाद में उन्होंने मोबाइल फोन वापस कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संजय सिंह और उनके बेटे विवेक और विपिन के खिलाफ पुलिस पर हमला सरकारी काम में बाधा और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल तीनों बाप बेटा घर छोड़कर फरार चल रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *