बसंत-पंचमी के दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक:ग्राम सभा ने हटाने के लिए पारित किया प्रस्ताव, बीईओ ने की सस्पेंड करने की अनुशंसा

बसंत-पंचमी के दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक:ग्राम सभा ने हटाने के लिए पारित किया प्रस्ताव, बीईओ ने की सस्पेंड करने की अनुशंसा

सरगुजा जिले के गुमगरा में प्रायमरी स्कूल का टीचर बसंत पंचमी के दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। टीचर का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।टीचर की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम सभा बुलाई और शराबी शिक्षक को हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। मामले में संज्ञान लेते हुए लखनपुर बीईओ ने टीचर को सस्पेंड करने की अनुशंसा करते हुए प्रस्ताव डीईओ सरगुजा को भेजा है। जानकारी के मुताबिक, गुमगरा के प्रायमरी स्कूल जूनापारा में पदस्थ शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी है। बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया था। सरस्वती पूजा में शामिल होने पहुंचे अभिभावकों ने टीचर को नशे की हालत में देखकर उसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। टीचर बोला-पूजा है, मैंने दूसरी प्रसाद चढ़ाई
नशे में धुत टीचर का वीडियो रिकार्ड करते हुए टीचर से शराब पीने के बारे में पूछा गया तो पहले उसने शराब पीने से इनकार करते हुए कहा कि प्रायमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाया है। जब टीचर से उसका नाम पूछा गया तो टीचर ने कहा कि क्यों नाम बताउंगा, नहीं बताउंगा। टीचर ने वीडियो बनाने वालों से कहा कि वे मैनपाट के पहाड़गांव में पदस्थ हैं। बाद में बताया कि गुमगरा खुर्द में पोस्टेड हैं। टीचर ने कहा कि आज सरस्वती पूजा है तो हमने भगवान को दूसरा प्रसाद चढ़ा दिया है। टीचर ने बताया कि संकुल प्रभारी विनोद गुप्ता हैं, लेकिन उन्हें काल करने से मना कर दिया और कहा कि उनका नंबर मेरे पास नहीं है। पंचायत ने पारित किया हटाने का प्रस्ताव
पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी है आए दिन स्कूल में शराब का सेवन कर पहुंचते हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाइश के बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ है। टीचर के शराब पीकर स्कूल आने की सूचना पर सरपंच रूपमनियां मरावी, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्कूल पहुंची और तत्काल ग्राम सभा बुलाकर शिक्षक बुद्धेश्वर दास को स्कूल से हटाए जाने प्रस्ताव पारित किया गया। बीईओ ने की सस्पेंड करने की अनुशंसा
लखनपुर बीईओ डीके गुप्ता ने बताया कि टीचर बुद्धेश्वर दास का वीडियो आज मिला है। संकुल प्रभारी से मामले की जांच कराई गई। संकुल प्रभारी ने टीचर के शराब पीकर स्कूल आने की रिपोर्ट दी है। टीचर को सस्पेंड करने की अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन सरगुजा डीईओ को भेज दिया गया है। +

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *