यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य की तबीयत बिगड़ी, ‘नहाते वक्त वीडियो बनाया’ कहकर अपर्णा भड़कीं; राजा भैया ने पहनी 55 लाख की घड़ी

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य की तबीयत बिगड़ी, ‘नहाते वक्त वीडियो बनाया’ कहकर अपर्णा भड़कीं; राजा भैया ने पहनी 55 लाख की घड़ी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सहारनपुर से है। यहां कैरेटलेन के डायमंड शोरूम की दीवार में छेद कर 2 करोड़ से अधिक कीमत के 4 नेकलेस चोरी कर लिए गए हैं। वहीं, दूसरी खबर 5 दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्वास्थ्य से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- सहारनपुर में 2 करोड़ की डायमंड चोरी, शोरूम में 20 CCTV लगे थे सहारनपुर में कैरेटलेन डायमंड शोरूम से चोर करीब 2 करोड़ के हीरे के नेकलेस चोरी कर ले गए। वे पहले शोरूम की छत पर पहुंचे और सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर नीचे उतरे। फिर दीवार में छेद कर शोरूम के अंदर प्रवेश किया। अलमारियों में रखे हीरे के चार नेकलेस समेटने के बाद फरार हो गए। 20 CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन सभी बंद थे। वारदात डीआईजी बंगले से 100 मीटर की दूरी पर हुई। पूरी खबर पढ़ें 2- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को तेज बुखार; बसंत पंचमी पर संगम स्नान नहीं किया माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को तेज बुखार है। शिष्यों की भीड़ देखी तो दवाई खाकर वैनिटी वैन से बाहर आए। बसंत पंचमी पर संगम स्नान नहीं किया। शंकराचार्य मेले में सवा लाख मिट्‌टी के शिवलिंग स्थापित करने के लिए लेकर आए थे। लेकिन मौनी अमावस्या पर विवाद के बाद वह स्थापित नहीं कर पाए हैं। उधर, रामदेव ने कहा- साधु बने तो अभिमान न करें। पूरी खबर पढ़ें 3- गोल्डेन बाबा ने योगी को PM बनाने की ली प्रतिज्ञा; 4 किलो चांदी से बने जूते त्यागे माघ मेले में पहुंचे गोल्डेन बाबा ने योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाने की प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने प्रण को पूरा होने तक 4 किलो चांदी से बने अपने जूते को न पहनने की कसम खाई है। उधर, बसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज के सुप्रसिद्ध आई सर्जन डॉ.केके मिश्रा साधु के वेश में त्रिशुल और डमरू लेकर पहुंचे। मौनी बाबा 1.5 किमी लेटते हुए आए। शाम तक 3.20 करोड़ से अधिक ने डुबकी लगाई। पूरी खबर पढ़ें 4- चित्रकूट में हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर; 40 लाख के लिए किशोर की हत्या की थी चित्रकूट में कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या करने वाले बदमाश कल्लू को पुलिस ने मार गिराया। दूसरा घायल है। 40 लाख की फिरौती के लिए 13 साल के किशोर का गुरुवार शाम को अपहरण किया था। पकड़े जाने के डर से हत्या कर दी। वारदात के 2 घंटे बाद पुलिस ने एनकाउंटर किया। आरोपी कारोबारी के घर के पास किराए पर रहते थे। बाइक सिखाने के बहाने किडनैप कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी के 20 शहरों में बारिश-ओले गिरे; चर्च पर बिजली गिरी-आग लगी यूपी में मौसम ने फिर पलटी मारी है। शुक्रवार सुबह से 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हो रही है। मेरठ में ओले गिरे। ओलों से खेतों में फसलें गिर गईं। एक चर्च पर बिजली गिरने से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर कर्मियों को बुझाने में 45 मिनट लगे। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी शुरू है। वहां से आने वाली सर्द हवा पूर्वी यूपी में भी ठंड बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- अपर्णा यादव तलाक के सवालों पर भड़कीं; हरिद्धार में सिक्योरिटी वाले छाते से छिपाते रहे पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव तलाक के सवालों पर भड़क उठीं। उन्होंने सिक्योरिटी वालों से पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा- इन तीनों की फोटो खींचिए। ये नहाते वक्त हमारी फोटो-वीडियो जबरदस्ती ले रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने छाते की आड़ में उनका मूवमेंट कराया। बसंत पंचमी पर हरिद्वार में यूपी सिंचाई भवन के VIP घाट पर गंगा स्नान किया। पूरी खबर पढ़ें 7- बरेली में इवेंट मैनेजर की बेरहमी से हत्या, दोस्त ने मारकर खेत में दफनाया बरेली में 30 वर्षीय इवेंट मैनेजर की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उसके दोस्त को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, इवेंट मैनेजर को उसके दोस्त ने पहले नशीला पदार्थ पिलाया और फिर मफलर से गले को कसकर मार डाला। किसी को शक न हो इसलिए एक खेत में शव को दफना दिया। उसकी निशानदेही पर केसीएमटी कॉलेज के पीछे खेत से शव बरामद किया गया। वह 10 दिनों से गायब थी। पूरी खबर पढ़ें 8- राजा भैया के हाथ में 55 लाख की घड़ी; गोल्ड और प्लैटिनम से बनी राजा भैया के हाथों में 55 लाख की घड़ी अब चर्चा में है। घोड़े, लग्जरी वाहनों के साथ असलहों का भी शौक रखने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह गुरुवार को लखनऊ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कलाई पर बंधी घड़ी पर सबकी निगाहें टिक गई। दरअसल, उन्होंने रोलेक्स की क्रोमोग्राफ डेटोना घड़ी बांधी थी। इसकी शुरुआती कीमत 48 लाख है, यानी टैक्स जोड़कर करीब 55 लाख। पूरी खबर पढ़ें 9- बाराबंकी में डॉक्टर को चीफ वार्डन ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 2 घंटे बवाल बाराबंकी में इंटर्न डॉक्टर को चीफ वार्डन ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से खूब मारा। बीच-बचाव करने आए छात्रों से भी गाली-गलौच की। गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। छात्रों ने बताया कि घटिया खाने की शिकायत के बाद वार्डन भड़क गए। कैंपस में करीब 2 घंटे तक बवाल चलता रहा। डायरेक्टर ने वार्डन को सस्पेंड किया तब छात्र शांत हुए। पूरी खबर पढ़ें 10- वाराणसी में कफ सिरप के मास्टमाइंड पर बड़ा एक्शन, पिता की 28 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क वाराणसी में कफ सिरप के मास्टमाइंड पर पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की 28 करोड़ की संपत्तियों को पुलिस ने सीज कर दिया। दरअसल, शुभम, उसके पिता सहित काशी के 28 दवा कारोबारियों के खिलाफ सिरप कांड में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि 100 करोड़ की 89 लाख शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप खरीदी और बेची गई। पूरी खबर पढ़ें 11- यूपी में युद्ध का सायरन बजते ही ब्लैकआउट; सीएम योगी ने पुलिस लाइन से लाइव देखा यूपी के 75 जिलों में शाम 6 बजे से ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया गया। सायरन बजते ही हर जगह अंधेरा छा गया। कानपुर में धमाका सुनकर लोग जमीन पर लेट गए। वाराणसी में बिल्डिंग में फंसी महिला को रस्सी के सहारे बचाया गया। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी ऐसा नजारा देखने को मिला था। सीएम योगी ने लखनऊ पुलिस लाइन से लाइव देखा। यह सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए किया गया। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में हूटर बजाते हुए बेकाबू कार ने मचाई तबाही, खेल रहे बच्चे को उड़ाया कानपुर में हूटर बजाते हुए 60 की स्पीड से एक किशोर ने कार दौड़ाई। बेकाबू कार से उसने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। फिर घर के बाहर खेल रहे 13 साल के बच्चे को रौंद दिया। किशोर की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और दौड़ाकर कार ड्राइव कर रहे किशोर को पकड़ लिया। कार में बैठे 2 अन्य भाग गए। घायल बच्चे का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पूरी खबर पढ़ें 13- आगरा में गर्लफ्रेंड की डिमांड के लिए 7.7 करोड़ की चोरी; भाई और दोस्त ने दिया साथ आगरा में कंप्यूटर ऑपरेटर ने गर्लफ्रेंड की डिमांड को पूरी करने के लिए 7.70 करोड़ रुपए की चोरी कर ली। भाई और दोस्त ने साथ दिया। पुलिस को बताया- वह गर्लफ्रेंड के साथ बेंगलुरू सेटल होना चाहता था। पास से पौन चार किलो गोल्ड ज्वेलरी, साढ़े पांच किलो चांदी और 66.33 लाख नगद बरामद हुए। दरअसल, वह रोजर शू इंडस्ट्री में काम करता था। वहां 18 जनवरी को करोड़ों की चोरी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- बेटी को बचाने मौत से लड़ गई मां, यमुना नदी में लगाई छलांग आगरा में यमुना नदी में डूब रहे 7 साल के बेटी को बचाने के लिए एक मां यमुना नदी में छलांग लगा दी। लेकिन बेटी के साथ वह भी डूबने लगी। गहरे पानी में मां बेटी को हिचकोले खाते देख एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। उस युवक ने मां-बेटी को गहरे पानी से निकाला और बाहर लेकर आया। कल क्या रहेगा खास… 15-यूपी दिवस का मुख्य कार्यक्रम 24 जनवरी से यूपी दिवस का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *