चंदौली में 8 तस्कर गिरफ्तार:4 वाहनों से 16 गोवंश बरामद, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे

चंदौली में 8 तस्कर गिरफ्तार:4 वाहनों से 16 गोवंश बरामद, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को हाइवे पर जांच के दौरान चार वाहनों से 16 गोवंश बरामद किए हैं। इन गोवंशों को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक व्यक्ति वाहनों को लोकेशन देकर पास कराने वाला भी शामिल है। पुलिस टीम बरठी कमरौर गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन मालवाहक चार पहिया वाहनों को रोका गया, जिनसे छह गोवंश बरामद हुए। इसके बाद जेठमलपुर गांव के पास एक मिनी ट्रक को जब्त किया गया, जिससे दस गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से सात तस्करों और एक लोकेशन देने वाले आरोपी को पकड़ा। इनकी पहचान वाराणसी के लोहता निवासी गंगाराम, अजय, आशीष, अजय; आजमगढ़ के तेहनाजपुर निवासी विपुल; राजस्थान के गंगानगर निवासी सुल्तान राम, लिल्लू राम; और बिहार के रोहतास निवासी रवि रंजन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, लालधर यादव, अवधेश नारायण सरोज, मो. नसीरुद्दीन हुमायूं, शंकर प्रसाद, विष्णु दत्त प्रजापति और राजू सिंह शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *