बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश बोले- लालू ने कुछ नहीं किया, जंगल में मिला लड़के-लड़की का कंकाल, दुल्हन ने लौटाई बारात

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश बोले- लालू ने कुछ नहीं किया, जंगल में मिला लड़के-लड़की का कंकाल, दुल्हन ने लौटाई बारात

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां NEET छात्रा की मौत मामले में SIT ने 7 दिन बाद अपनी रिपोर्ट DGP को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और मेदांता के डॉक्टर्स, परिजन, छात्राएं, ऑटो चालक, स्कॉर्पियो ड्राइवर, पड़ोसी, मुखिया और हॉस्टल के कर्मियों के बयान शामिल हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- NEET छात्रा मौत-रेप मामला, SIT ने सौंपी रिपोर्ट, कई फैक्ट अधूरे NEET स्टूडेंट के रेप-मौत मामले में SIT ने 7 दिन बाद अपनी रिपोर्ट DGP को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और मेदांता के डॉक्टर्स, परिजन, छात्राएं, ऑटो चालक, स्कॉर्पियो ड्राइवर, पड़ोसी, मुखिया और हॉस्टल के कर्मियों के बयान शामिल हैं। डिजिटल और टेक्निकल एविडेंस भी सौंपे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- जम्मू-कश्मीर के डोडा में शहीद हुए आरा के हरेराम जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार दोपहर एक ऑपरेशन के लिए जाते समय बुलेटप्रूफ कैस्पर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुए हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। गाड़ी में कुल 21 जवान सवार थे। हादसा भदरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर 9000 फीट ऊंचे खन्नी टॉप पर हुआ। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में भोजपुर जिले के रहने वाले 38 साल के हरेराम कुंवर भी शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें 03- तेजस्वी की सुरक्षा घटी, विपक्ष ने उठाए सवाल बिहार की राजनीति में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती को बदले की राजनीति करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज़ से घबराया हुआ है और इसी वजह से इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 04- दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बैठक, राहुल-खड़गे मौजूद अगले महीने विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, उससे पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली तलब किया। आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक है। इंदिरा भवन में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में यह बैठक होगी। इस बैठक में सभी विधायक, सांसद, एमएलसी सहित प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही विधायक दल के नेता की भी घोषणा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें 05- झूठ बोलकर ले गया ठेकेदार, छ मजदूरों की मौत गयाजी के गोटीबांध गांव मातम में डूबा है। विस्फोट में गांव के 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया, रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। गांव के हर आंगन में सन्नाटा पसरा है, चूल्हे तक नहीं जले हैं और लोग एक-दूसरे को ढांढस देने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 06- 850 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। क्या हालत थे सभी को पता है। पढ़ाई-लिखाई नहीं थी। बहुत कम पढ़े लिखे लोग रहते थे। वो अपने गड़बड़ी करा तो हटा। इसके बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। पूरी खबर पढ़ें 07- जंगल में मिला 5 महीने से लापता प्रेमी जोड़े का शव बगहा के VTR के घने जंगलों के बीच दो कंकाल पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों की पहचान अखिलेश यादव और दुलारी कुमार के रूप में हुई है। दोनों के बीच अफेयर था और ये दोनों पिछले 5 महीने से गायब थे। लड़के के घर वालों का आरोप है कि, लड़की के पिता ने दोनों को मार कर जंगल में टांग दिया है। ये ऑनर किलिंग है। वहीं पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी लगा है। पूरी खबर पढ़ें 08- प्रेमी संग भागी, रेड लाइट एरिया में फंसी, कस्टमर ने बचाया पटना की रहने वाली महिला पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया से मिली है। वो 8 महीने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए घर से निकली थी। पटना जंक्शन पहुंची लेकिन बॉयफ्रेंड ने धोखा दे दिया और वो वहां नहीं पहुंचा। पटना जंक्शन पर भटक रही इस महिला की एक युवक से मुलाकात हुई। उसने उसे बंगाल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और वहां ले जाकर 2 लाख में रेड लाइट एरिया में बेच दिया। 8 महीने बाद एक कस्टमर ने उसकी मदद की और वो फिर से पटना लौट आई। पूरी खबर पढ़ें 09- 1 करोड़ की कैरावैन में मिलेगी फाइव स्टार सुविधाएं अगर आप बिहार को पूरी लग्जरी सुविधाओं के साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इसके लिए 2 करोड़ की कैरावैन बस आपके लिए तैयार है। आज दो कैरावैन बस को हरी झंडी दिखाई गई। बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद आज इसका उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने खुद बस में सवार होकर सफर किया। ये दोनों बसें एक चलता-फिरता फाइव स्टार होटल है, जिसमें बेडरूम, बाथरूम, किचन सहित ड्रेसिंग एरिया भी है। 24 घंटे इसमें वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 10- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या? मोतिहारी में बैंक मैनेजर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पासवान (40) के रूप में हुई है। जितेंद्र एक साल से रामगढ़वा ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर थे। घटना के बाद से मृतक की पत्नी वंदना कुमारी दोनों बेटियों को लेकर फरार है। मृतक के बहनोई सूरज का कहना है, ‘वंदना का एक साल से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उसने जितेंद्र की हत्या कर दी है।’ पूरी खबर पढ़ें 11- 25 जनवरी से SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी माले देशभर में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के तहत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार एसएसआर पर हमलावर है। भाकपा-माले ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला बताया है। माले ने 25 जनवरी 2026 को देशभर में ‘संविधान संकल्प – मताधिकार रक्षा दिवस’ मनाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ें 12- मासूम संग दो बच्चों के पिता ने किया अप्राकृतिक यौनाचार नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटा घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान गांव में रहने वाला युवक प्रहलाद ढाढ़ी(20) बिस्किट और चॉकलेट का प्रलोभन देकर खेत की ओर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 13- मोतिहारी चीनी मिल की शक्कर से चाय पीएंगे पीएम बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मोतिहारी की चीनी मिल में उत्पादित चीनी से बनी चाय का सेवन करेंगे। मंत्री ने यह बात मोतिहारी में कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जो राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार सुपौल में बुधवार (22 जनवरी) की रात एक शादी समारोह हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब दूल्हा नशे की हालत में मंडप पर पहुंचा। दुल्हन ने वरमाला पूरी करने के बाद दूल्हे की नशे की स्थिति देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे और उसके परिजनों को ग्रामीणों ने घेर लिया, लेकिन गुरुवार देर शाम उपहार और रकम लौटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ। पूरी खबर पढ़ें पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार में सामान्य रहेगा मौसम, सुबह-शाम ठंड महसूस होगी बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सुबह शाम हल्की ठंड महसूस होगी। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां NEET छात्रा की मौत मामले में SIT ने 7 दिन बाद अपनी रिपोर्ट DGP को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और मेदांता के डॉक्टर्स, परिजन, छात्राएं, ऑटो चालक, स्कॉर्पियो ड्राइवर, पड़ोसी, मुखिया और हॉस्टल के कर्मियों के बयान शामिल हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- NEET छात्रा मौत-रेप मामला, SIT ने सौंपी रिपोर्ट, कई फैक्ट अधूरे NEET स्टूडेंट के रेप-मौत मामले में SIT ने 7 दिन बाद अपनी रिपोर्ट DGP को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और मेदांता के डॉक्टर्स, परिजन, छात्राएं, ऑटो चालक, स्कॉर्पियो ड्राइवर, पड़ोसी, मुखिया और हॉस्टल के कर्मियों के बयान शामिल हैं। डिजिटल और टेक्निकल एविडेंस भी सौंपे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- जम्मू-कश्मीर के डोडा में शहीद हुए आरा के हरेराम जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार दोपहर एक ऑपरेशन के लिए जाते समय बुलेटप्रूफ कैस्पर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुए हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। गाड़ी में कुल 21 जवान सवार थे। हादसा भदरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर 9000 फीट ऊंचे खन्नी टॉप पर हुआ। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में भोजपुर जिले के रहने वाले 38 साल के हरेराम कुंवर भी शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें 03- तेजस्वी की सुरक्षा घटी, विपक्ष ने उठाए सवाल बिहार की राजनीति में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती को बदले की राजनीति करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज़ से घबराया हुआ है और इसी वजह से इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 04- दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बैठक, राहुल-खड़गे मौजूद अगले महीने विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, उससे पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली तलब किया। आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक है। इंदिरा भवन में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में यह बैठक होगी। इस बैठक में सभी विधायक, सांसद, एमएलसी सहित प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही विधायक दल के नेता की भी घोषणा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें 05- झूठ बोलकर ले गया ठेकेदार, छ मजदूरों की मौत गयाजी के गोटीबांध गांव मातम में डूबा है। विस्फोट में गांव के 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया, रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। गांव के हर आंगन में सन्नाटा पसरा है, चूल्हे तक नहीं जले हैं और लोग एक-दूसरे को ढांढस देने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 06- 850 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। क्या हालत थे सभी को पता है। पढ़ाई-लिखाई नहीं थी। बहुत कम पढ़े लिखे लोग रहते थे। वो अपने गड़बड़ी करा तो हटा। इसके बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। पूरी खबर पढ़ें 07- जंगल में मिला 5 महीने से लापता प्रेमी जोड़े का शव बगहा के VTR के घने जंगलों के बीच दो कंकाल पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों की पहचान अखिलेश यादव और दुलारी कुमार के रूप में हुई है। दोनों के बीच अफेयर था और ये दोनों पिछले 5 महीने से गायब थे। लड़के के घर वालों का आरोप है कि, लड़की के पिता ने दोनों को मार कर जंगल में टांग दिया है। ये ऑनर किलिंग है। वहीं पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी लगा है। पूरी खबर पढ़ें 08- प्रेमी संग भागी, रेड लाइट एरिया में फंसी, कस्टमर ने बचाया पटना की रहने वाली महिला पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया से मिली है। वो 8 महीने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए घर से निकली थी। पटना जंक्शन पहुंची लेकिन बॉयफ्रेंड ने धोखा दे दिया और वो वहां नहीं पहुंचा। पटना जंक्शन पर भटक रही इस महिला की एक युवक से मुलाकात हुई। उसने उसे बंगाल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और वहां ले जाकर 2 लाख में रेड लाइट एरिया में बेच दिया। 8 महीने बाद एक कस्टमर ने उसकी मदद की और वो फिर से पटना लौट आई। पूरी खबर पढ़ें 09- 1 करोड़ की कैरावैन में मिलेगी फाइव स्टार सुविधाएं अगर आप बिहार को पूरी लग्जरी सुविधाओं के साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इसके लिए 2 करोड़ की कैरावैन बस आपके लिए तैयार है। आज दो कैरावैन बस को हरी झंडी दिखाई गई। बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद आज इसका उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने खुद बस में सवार होकर सफर किया। ये दोनों बसें एक चलता-फिरता फाइव स्टार होटल है, जिसमें बेडरूम, बाथरूम, किचन सहित ड्रेसिंग एरिया भी है। 24 घंटे इसमें वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 10- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या? मोतिहारी में बैंक मैनेजर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पासवान (40) के रूप में हुई है। जितेंद्र एक साल से रामगढ़वा ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर थे। घटना के बाद से मृतक की पत्नी वंदना कुमारी दोनों बेटियों को लेकर फरार है। मृतक के बहनोई सूरज का कहना है, ‘वंदना का एक साल से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उसने जितेंद्र की हत्या कर दी है।’ पूरी खबर पढ़ें 11- 25 जनवरी से SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी माले देशभर में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के तहत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार एसएसआर पर हमलावर है। भाकपा-माले ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला बताया है। माले ने 25 जनवरी 2026 को देशभर में ‘संविधान संकल्प – मताधिकार रक्षा दिवस’ मनाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ें 12- मासूम संग दो बच्चों के पिता ने किया अप्राकृतिक यौनाचार नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटा घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान गांव में रहने वाला युवक प्रहलाद ढाढ़ी(20) बिस्किट और चॉकलेट का प्रलोभन देकर खेत की ओर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 13- मोतिहारी चीनी मिल की शक्कर से चाय पीएंगे पीएम बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मोतिहारी की चीनी मिल में उत्पादित चीनी से बनी चाय का सेवन करेंगे। मंत्री ने यह बात मोतिहारी में कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जो राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार सुपौल में बुधवार (22 जनवरी) की रात एक शादी समारोह हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब दूल्हा नशे की हालत में मंडप पर पहुंचा। दुल्हन ने वरमाला पूरी करने के बाद दूल्हे की नशे की स्थिति देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे और उसके परिजनों को ग्रामीणों ने घेर लिया, लेकिन गुरुवार देर शाम उपहार और रकम लौटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ। पूरी खबर पढ़ें पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार में सामान्य रहेगा मौसम, सुबह-शाम ठंड महसूस होगी बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सुबह शाम हल्की ठंड महसूस होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *