शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को फ्लैग मार्च:खगड़िया में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, कहा- संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें

शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को फ्लैग मार्च:खगड़िया में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, कहा- संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें

खगड़िया में सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। जिले के सभी प्रखंडों, अनुमंडल क्षेत्रों और जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार और शुक्रवार को दोनों अनुमंडल क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम जनता में सामाजिक जागरूकता और सतर्कता का संदेश देना था। गोगरी अनुमंडल के परबत्ता और गोगरी क्षेत्रों में डीएसपी साक्षी कुमारी ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। खगड़िया शहर और मोरकाही थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें साइबर डीएसपी निशांत गौरव, एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-वन मुकुल कुमार रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अलौली साहू, ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोक कुमार मिश्रा, विभिन्न थानों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में एकत्रित होंगे, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्गों सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई है। एसपी ने सभी पूजा समितियों को जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। परबत्ता, मड़ैया, भरतखंड, पसराहा और गोगरी सहित पूरे जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार गश्त कर रहा है। खगड़िया में सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। जिले के सभी प्रखंडों, अनुमंडल क्षेत्रों और जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार और शुक्रवार को दोनों अनुमंडल क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम जनता में सामाजिक जागरूकता और सतर्कता का संदेश देना था। गोगरी अनुमंडल के परबत्ता और गोगरी क्षेत्रों में डीएसपी साक्षी कुमारी ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। खगड़िया शहर और मोरकाही थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें साइबर डीएसपी निशांत गौरव, एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-वन मुकुल कुमार रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अलौली साहू, ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोक कुमार मिश्रा, विभिन्न थानों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में एकत्रित होंगे, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्गों सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई है। एसपी ने सभी पूजा समितियों को जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। परबत्ता, मड़ैया, भरतखंड, पसराहा और गोगरी सहित पूरे जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार गश्त कर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *