औरंगाबाद पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। माली थाना क्षेत्र के नरचाही गांव निवासी दो फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने ‘वांटेड’ पोस्टर जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों आरोपितों की सही और पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25-25 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार पहला फरार आरोपित छोटन सिंह है, जो नरचाही गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम प्रदीप सिंह बताया गया है। दूसरा आरोपित अंकित कुमार है, जो उसी गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम धीरेंद्र सिंह है। दोनों ही आरोपित माली थाना क्षेत्र से जुड़े हैं और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। लूटपाट मामले में फरार चल रहे दोनों अपराधी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों आरोपितों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों फरार बदमाश रफीगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट मामले में आरोपी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जो भी व्यक्ति आरोपितों के संबंध में सूचना देगा, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पोस्टर में पुलिस की ओर से एक संपर्क नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर लोग जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही ऐसे फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बदमाशों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे भयमुक्त होकर पुलिस की मदद करें और अपराधियों के खिलाफ जानकारी साझा करें। ये भी स्पष्ट किया गया है कि जो लोग बदमाश को संरक्षण देने या उन्हें छिपाने में मदद करेंगे, उनके खिलाफ भी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। माली थाना क्षेत्र के नरचाही गांव निवासी दो फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने ‘वांटेड’ पोस्टर जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों आरोपितों की सही और पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25-25 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार पहला फरार आरोपित छोटन सिंह है, जो नरचाही गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम प्रदीप सिंह बताया गया है। दूसरा आरोपित अंकित कुमार है, जो उसी गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम धीरेंद्र सिंह है। दोनों ही आरोपित माली थाना क्षेत्र से जुड़े हैं और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। लूटपाट मामले में फरार चल रहे दोनों अपराधी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों आरोपितों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों फरार बदमाश रफीगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट मामले में आरोपी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जो भी व्यक्ति आरोपितों के संबंध में सूचना देगा, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पोस्टर में पुलिस की ओर से एक संपर्क नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर लोग जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही ऐसे फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बदमाशों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे भयमुक्त होकर पुलिस की मदद करें और अपराधियों के खिलाफ जानकारी साझा करें। ये भी स्पष्ट किया गया है कि जो लोग बदमाश को संरक्षण देने या उन्हें छिपाने में मदद करेंगे, उनके खिलाफ भी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


