गुमला जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित उपहार दुकान के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार स्कूटी से युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक सफेद रंग की कार ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद कुछ देर तक स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। इधर, यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद युवक गंभीर हालत में कुछ देर तक सड़क पर पड़ा रहा। मेन रोड के बजरंग दल कार्यकर्ता श्याम मंत्री ने घायल युवक को उठाया और एक ऑटो से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक के मोबाइल से संपर्क करने पर उसके दोस्तों ने उसकी पहचान विकास उरांव (22) के रूप में की। दवा खरीदकर लौट रहा था युवक विकास फोरी का निवासी है और वर्तमान में परिवार के साथ कुम्हार ढलान में किराए के मकान में रहता है। वह चेटर स्थित जेबी टेंट हाउस में काम करता है। बताया गया कि घटना के समय विकास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर लौट रहा था। गुमला जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित उपहार दुकान के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार स्कूटी से युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक सफेद रंग की कार ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद कुछ देर तक स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। इधर, यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद युवक गंभीर हालत में कुछ देर तक सड़क पर पड़ा रहा। मेन रोड के बजरंग दल कार्यकर्ता श्याम मंत्री ने घायल युवक को उठाया और एक ऑटो से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक के मोबाइल से संपर्क करने पर उसके दोस्तों ने उसकी पहचान विकास उरांव (22) के रूप में की। दवा खरीदकर लौट रहा था युवक विकास फोरी का निवासी है और वर्तमान में परिवार के साथ कुम्हार ढलान में किराए के मकान में रहता है। वह चेटर स्थित जेबी टेंट हाउस में काम करता है। बताया गया कि घटना के समय विकास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर लौट रहा था।


