25 लाख का सोना और 6 लाख कैश चोरी:नवादा में चोरों ने शादी के ज्वेलरी और नगद चुराई, एक रात में 3 घरों में चोरी

25 लाख का सोना और 6 लाख कैश चोरी:नवादा में चोरों ने शादी के ज्वेलरी और नगद चुराई, एक रात में 3 घरों में चोरी

नवादा के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने सोना, चांदी और नकदी समेत करीब 31 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने देर रात इन तीनों घरों को निशाना बनाया। चोरी की गई संपत्ति में लगभग 25 लाख रुपए का सोना और 6 लाख रुपए की नगदी शामिल है। इसके अतिरिक्त कई अन्य कीमती सामान भी चुराए गए हैं। 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कांसे व पीतल के कई बर्तन चोरी पीड़ितों में से एक प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर उनके कमरे में घुस गए थे। उन्होंने ट्रंक और अन्य सामान खोलकर बिखेर दिए। उनके घर से 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कांसे व पीतल के कई बर्तन चोरी हुए हैं। बेटी की शादी 19 फरवरी को एक अन्य पीड़ित कारू राम के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 19 फरवरी को होनी है। चोर शादी के लिए रखे गए जेवर और 3 लाख रुपए नकद चुरा ले गए। तीसरी पीड़ित बबीता देवी के घर से भी लगभग 3 भर सोना, नकदी और चांदी के अन्य सामान की चोरी हुई है। घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया चोरों ने तीनों सटे हुए घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी, जिससे स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं। वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नवादा के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने सोना, चांदी और नकदी समेत करीब 31 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने देर रात इन तीनों घरों को निशाना बनाया। चोरी की गई संपत्ति में लगभग 25 लाख रुपए का सोना और 6 लाख रुपए की नगदी शामिल है। इसके अतिरिक्त कई अन्य कीमती सामान भी चुराए गए हैं। 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कांसे व पीतल के कई बर्तन चोरी पीड़ितों में से एक प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर उनके कमरे में घुस गए थे। उन्होंने ट्रंक और अन्य सामान खोलकर बिखेर दिए। उनके घर से 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कांसे व पीतल के कई बर्तन चोरी हुए हैं। बेटी की शादी 19 फरवरी को एक अन्य पीड़ित कारू राम के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 19 फरवरी को होनी है। चोर शादी के लिए रखे गए जेवर और 3 लाख रुपए नकद चुरा ले गए। तीसरी पीड़ित बबीता देवी के घर से भी लगभग 3 भर सोना, नकदी और चांदी के अन्य सामान की चोरी हुई है। घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया चोरों ने तीनों सटे हुए घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी, जिससे स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं। वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *