कैमूर के मोहनिया शहर में 12 दिसंबर 2025 को हुई हलीम अली की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी विक्की पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश से पकड़ा है, जहां वह घटना के बाद से अपनी बहन के घर छिपा हुआ था। हत्याकांड में 19 लोगों को किया गया था नामजद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में छापेमारी कर विक्की पासवान को धर दबोचा। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 19 लोगों को नामजद किया गया था, जबकि कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस गिरफ्तारी के साथ, अब तक कुल पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। डीएसपी बोले-अन्य के लिए छापेमारी की जा रही डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार विक्की पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है, जिसके चलते हलीम अली की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार चल रहे बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कैमूर के मोहनिया शहर में 12 दिसंबर 2025 को हुई हलीम अली की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी विक्की पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश से पकड़ा है, जहां वह घटना के बाद से अपनी बहन के घर छिपा हुआ था। हत्याकांड में 19 लोगों को किया गया था नामजद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में छापेमारी कर विक्की पासवान को धर दबोचा। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 19 लोगों को नामजद किया गया था, जबकि कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस गिरफ्तारी के साथ, अब तक कुल पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। डीएसपी बोले-अन्य के लिए छापेमारी की जा रही डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार विक्की पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है, जिसके चलते हलीम अली की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार चल रहे बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।


