कासगंज में ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, चालक मौके से हो गया था फरार

कासगंज में ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, चालक मौके से हो गया था फरार

कासगंज जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छात्र की मौत के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। आपको बतादे मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय रंजीत पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई है। वह कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनी का निवासी था। परिजनों के अनुसार, रंजीत 12वीं कक्षा का छात्र था और मोहनपुरा स्थित किरन देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बताया गया कि रंजीत किसी काम से बाइक से कस्बा मोहनपुरा जा रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के गांव नगला हटा के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने घायल रंजीत को व्यापक इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *