Banswara : मांगें नहीं मानी तो 24 जनवरी को प्रदेशव्यापी चक्का जाम, एसोसिएशन ने चेताया

Banswara : मांगें नहीं मानी तो 24 जनवरी को प्रदेशव्यापी चक्का जाम, एसोसिएशन ने चेताया

Banswara : बांसवाड़ा में वागड़ बस मोटर एसोसिएशन ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर आगामी बजट में समस्याओं के समाधान की मांग की है।

वागड़ बस मोटर एसोशिएशन जिलाध्यक्ष रामसिंह चौहान ने बताया गया कि राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों पर टैक्स व परमिट संबंधी नियम अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बोझ डाल रहे हैं।

एसोसिएशन की मांग

एसोसिएशन की मांग है कि निजी बसों का किराया व टैक्स पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात एवं उत्तरप्रदेश के समान किया जाए। साथ ही राष्ट्रीयकृत मार्गों पर ओवरलैप की सीमा 25 किलोमीटर के स्थान पर 50 किलोमीटर की जाए।

बस मोटर एसोसिएशन की चेतावनी

ग्रामीण मार्गों पर टैक्स माफ करने, परमिट अवधि बढ़ाने तथा स्लीपर व टूरिस्ट बसों के टैक्स में राहत देने की भी मांग रखी गई। बस मोटर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 24 जनवरी 2026 को पूरे राजस्थान में निजी बसों का चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *