कल्याणपुर में बंद मकान में घुसा चोर,पुलिस को दी धमकी:शातिर चोर पुलिस से बोला अंदर मत आना गोली मार दूँगा

कल्याणपुर में बंद मकान में घुसा चोर,पुलिस को दी धमकी:शातिर चोर पुलिस से बोला अंदर मत आना गोली मार दूँगा

कानपुर के कल्याणपुर में एक बंद मकान में चोर घुस गया। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही तत्काल कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख शातिर बोला अंदर मत आना गोली मार दूँगा। जिसे सुन पुलिस के होश उड़ गये। साहस दिखाते हुए दरोगा अंदर दाखिल हुआ और शातिर को धर दबोचा बंद मकान में घुसा पुलिस को दी गोली मारने की धमकी कल्याणपुर के इंद्रा नगर निवासीअंकुर दीक्षित पेशे से अधिवक्ता है। परिवार में पत्नी श्रद्धा दीक्षित व एक बेटा है। अंकुर ने बताया की उन्होंने एक साल पहले बाल कृष्ण दीक्षित से मकान खरीदा था। खरीदने के बाद वह मकान में डबल ताले डालकर अपने पैतृक घर में ही रहते है। शुक्रवार को उनके बंद मकान में एक शातिर चोर घुस गया। स्थानीय लोगों ने उसे घुसते देखा तो उन्होंने मकान मालिक सहित 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और शातिर को ज़ब बाहर आने को कहा तो उसने पुलिस से कहा अंदर मत आना गोली मार दूँगा और खुद को भी मार लूँगा। जिसके बाद पुलिस के हाथ पाँव फूल गये। लेकिन साहस दिखाते हुए कल्याणपुर के पनकी रोड चौकीपर तैनात दरोगा भगत सिंहव सिपाही राम नरेश फौजी बगल के घर से अंदर दाखिल हुए शातिर कुछ कर पाता इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी पुलिस पूछताछ में अपना नाम संदीप निवासी आवास विकास बताया। पुलिस शातिर को थाने ले गई। बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि 112 के माध्यम से चोरों के घर के अंदर घुसने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से दाखिल हुई तो एक चोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मौके से एक लोहे का एंगल बरामद हुआ है जिसको शातिर ले जाने की फिराक में था। मकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *