पति ने पत्नी का गला काटा…फिर खुद फंदे से लटका:सुसाइड नोट में लिखा-PNB बैंक कर्मचारियों ने फर्जी-तरीके से ग्राहकों के पैसे निकाले,हमें किया परेशान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में युवक ने पहले अपनी पत्नी का गला काटा, फिर खुद फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति बेसुध है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला नारायणपुर से सटे गढ़ बेंगाल गांव का है। इनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों की प्रताड़ना की बात लिखी हुई है। दोनों पति-पत्नी ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। मामला पैसों की लेन-देन से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक,गढ़ बेंगाल गांव का रहने वाला तिलक राम मंडावी अपनी पत्नी सुमित्रा मंडावी के साथ मिलकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। सुमित्रा के नाम पर ID बनी हुई थी। 13 जनवरी को तिलक और सुमित्रा घर में थे। दोपहर में सुमित्रा खून से लथपथ हालत में कमरे से बाहर निकली। परिजनों की नजर उसपर पड़ी। जब वे अंदर कमरे में गए तो तिलक फंदे से लटका हुआ था। छटपटा रहा था। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और फिर दोनों को नारायणपुर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां दोनों का इलाज किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. हिमांशु सिन्हा ने कहा कि, महिला के गले की नस कट गई थी। पति बेसुध था। दोनों का इलाज किया गया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया। 17 जनवरी को हुई महिला की मौत वहीं, 17 जनवरी को महिला की मौत हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में सुसाइड करने की बात सामने आई थी। लेकिन इनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिससे पूरा एंगल बदल गया। सुसाइड नोट में क्या लिखा है? पुलिस को सुमित्रा के नाम का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि, मैंने किसी भी प्रकार से ग्राहकों का CYC और CRM नहीं किया है। क्योंकि KYC और CRM मेरी ID में नहीं होता है। मेरी ID के माध्यम से सिर्फ आधार लिंक किया जाता है। जिन भी ग्राहकों का आधार लिंक मेरी ID से हुआ है, उन ग्राहकों का KYC और CRM बैंक कर्मचारियों ने किया है। मुझे फंसाया जा रहा है कि, गलत तरीके से ग्राहकों का पैसा निकाला गया है। बैंक कर्मचारी पैसे जमा करने की धमकी दे रहे हैं। मेरे पति तिलक राम मंडावी ने अलग-अलग 2 खातों में 1 लाख 37 हजार रुपए जमा किए। साथ ही PNB कर्मचारी अमित कुमार साहू को 30 हजार कैश दिए हैं। फोन-पे के माध्यम से 20 हजार रुपए अमित साहू के किसी परिजन को भेजे गए हैं। पिता बोले- घर पहुंचा तो अस्पताल लेकर गए तिलक के पिता मंगतू राम मंडावी ने कहा कि, मैं खेत में काम करने गया हुआ था। मुझे जानकारी मिली कि उसने अपनी पत्नी का गला काट दिया है और वह फांसी पर लटका हुआ है। मैं दौड़े-भागे घर पहुंचा। तब तक उन दोनों को हमारी कार में बिठाकर अस्पताल लेकर जाने लगे थे। बेटा-बहू को बैंक के लोग परेशान कर रहे थे। SP बोले- जांच कर रहे वहीं, नारायणपुर SP रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि, महिला की मौत हो गई है। रायपुर से डायरी आएगी। जिसके बाद हम जांच करेंगे। एक सुसाइड नोट भी हमें मिला है। सुसाइड नोट की भी जांच कर रहे हैं। ……………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर-फाइटर की लाश:केशकाल थाने में पदस्थ थी, 5 साल पहले हुई थी भर्ती; पिता नारायणपुर में हवलदार छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में महिला बस्तर फाइटर की लाश फंदे से लटकती मिली है। मृतिका का नाम साक्षी पटेल (24 साल) है, जो केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में लटका मिला। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *