जमुई पड़ोसी ने लोहे की रॉड से पीटा:पुरानी रंजिश में मारपीट, गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की, थाने में आवेदन का इंतजार

जमुई पड़ोसी ने लोहे की रॉड से पीटा:पुरानी रंजिश में मारपीट, गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की, थाने में आवेदन का इंतजार

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से पीटा। इस हमले में रामस्वरूप यादव (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित रामस्वरूप यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर में मौजूद थे और परिवार के अन्य सदस्यों को किसी बात पर डांट रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी शंभू यादव और शंकर यादव को यह गलतफहमी हो गई कि रामस्वरूप उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं। रॉड लेकर रामस्वरूप के घर में घुस आए
इस गलतफहमी से नाराज होकर दोनों आरोपी लोहे की रॉड लेकर रामस्वरूप के घर में घुस आए। उन्होंने रामस्वरूप के साथ बेरहमी से मारपीट की और लोहे की रॉड से उनके सिर पर भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल रामस्वरूप को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने इस मामले को लेकर बरहट थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से पीटा। इस हमले में रामस्वरूप यादव (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित रामस्वरूप यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर में मौजूद थे और परिवार के अन्य सदस्यों को किसी बात पर डांट रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी शंभू यादव और शंकर यादव को यह गलतफहमी हो गई कि रामस्वरूप उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं। रॉड लेकर रामस्वरूप के घर में घुस आए
इस गलतफहमी से नाराज होकर दोनों आरोपी लोहे की रॉड लेकर रामस्वरूप के घर में घुस आए। उन्होंने रामस्वरूप के साथ बेरहमी से मारपीट की और लोहे की रॉड से उनके सिर पर भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल रामस्वरूप को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने इस मामले को लेकर बरहट थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *