सुपौल में मिट्टी भराई को लेकर पिता-पुत्र पर हमला:सोने की चेन और 25 हजार रुपए छीनने का आरोप, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, FIR दर्ज

सुपौल में मिट्टी भराई को लेकर पिता-पुत्र पर हमला:सोने की चेन और 25 हजार रुपए छीनने का आरोप, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, FIR दर्ज

सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत निर्मली के वार्ड 1 में जमीन पर मिट्टी भराई के दौरान आधा दर्जन लोगों ने भू-स्वामी सहित दो लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में नगर पंचायत निर्मली के कर्मी संजय कुमार व उनके पुत्र कुणाल शेखर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर कुणाल शेखर के आवेदन पर निर्मली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार भू-स्वामी निर्मली वार्ड संख्या–01 स्थित अपनी जमीन पर ट्रैक्टर से मिट्टी भराई करवा रहे थे। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया
आरोप है कि उसी दौरान बजरंगी दास, सागर दास, भोला दास और शंकर दास सहित लगभग 15 अज्ञात पुरुष-महिलाएं लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए काम बंद कराने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट शुरू कर दी। एफआईआर में आरोप है कि बजरंगी दास ने कुणाल शेखर के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई गई है, छीन ली। शोर सुनकर बचाव में आए उनके पिता संजय कुमार के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। ईंट खरीदने के लिए रखे थे पैसे
आरोप है कि भोला दास ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान सागर दास द्वारा संजय कुमार की जेब से ईंट खरीद के लिए रखे गए 25 हजार रुपए निकाल लेने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के दौरान कुछ राहगीरों मो. युसुफ, लोचन कामत, रमेश कुमार, राजा पासवान, रामवृक्ष राजू ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। जाते समय आरोपियों द्वारा दोबारा जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घायल अवस्था में पिता–पुत्र का अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में इलाज कराया गया। वहीं, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि घटना को लेकर प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर निर्मली थाना में कांड संख्या 14/26 दर्ज की गई है। पुलिस जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत निर्मली के वार्ड 1 में जमीन पर मिट्टी भराई के दौरान आधा दर्जन लोगों ने भू-स्वामी सहित दो लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में नगर पंचायत निर्मली के कर्मी संजय कुमार व उनके पुत्र कुणाल शेखर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर कुणाल शेखर के आवेदन पर निर्मली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार भू-स्वामी निर्मली वार्ड संख्या–01 स्थित अपनी जमीन पर ट्रैक्टर से मिट्टी भराई करवा रहे थे। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया
आरोप है कि उसी दौरान बजरंगी दास, सागर दास, भोला दास और शंकर दास सहित लगभग 15 अज्ञात पुरुष-महिलाएं लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए काम बंद कराने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट शुरू कर दी। एफआईआर में आरोप है कि बजरंगी दास ने कुणाल शेखर के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई गई है, छीन ली। शोर सुनकर बचाव में आए उनके पिता संजय कुमार के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। ईंट खरीदने के लिए रखे थे पैसे
आरोप है कि भोला दास ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान सागर दास द्वारा संजय कुमार की जेब से ईंट खरीद के लिए रखे गए 25 हजार रुपए निकाल लेने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के दौरान कुछ राहगीरों मो. युसुफ, लोचन कामत, रमेश कुमार, राजा पासवान, रामवृक्ष राजू ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। जाते समय आरोपियों द्वारा दोबारा जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घायल अवस्था में पिता–पुत्र का अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में इलाज कराया गया। वहीं, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि घटना को लेकर प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर निर्मली थाना में कांड संख्या 14/26 दर्ज की गई है। पुलिस जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *