कटिहार में पुलिस प्रशासन के कथित मनमाने रवैये के विरोध में डीजे संगठन का आक्रोश फूट पड़ा है। संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने शुक्रवार सुबह सहायक थाना क्षेत्र के मिर्ची बड़ी हनुमान मंदिर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 9:30 बजे से जारी इस प्रदर्शन के कारण कटिहार-पूर्णिया और कटिहार-भागलपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क जाम से जुड़ी तस्वीरें… छोटे-छोटे साउंड सिस्टम भी जब्त कर रहा
डीजे संगठन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पोद्दार ने आरोप लगाया कि जिला पुलिस प्रशासन त्योहारों में डीजे के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के नाम पर उनके छोटे-छोटे साउंड सिस्टम भी जब्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे कानून का पूरी तरह पालन करते हैं, इसके बावजूद छोटे साउंड सिस्टम बजाने पर भी रोक लगाई जा रही है। छोटे साउंड सिस्टम लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते
पोद्दार ने बताया कि सरस्वती पूजा के लिए उनकी बुकिंग पहले से की गई है। वे स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छोटे साउंड सिस्टम लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन मनमाने तरीके से उनके साउंड सिस्टम को जबरन जब्त कर रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। संगठन ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान के समीप एक शिक्षण संस्थान में दाने लाल साउंड सिस्टम लगाया जा रहा था, जिसे सहायक थाना अध्यक्ष द्वारा जबरन उठा लिया गया। गौरतलब है कि सरस्वती पूजा के मद्देनजर जिला पुलिस एवं प्रशासन ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से लोगों से डीजे का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करने की अपील की थी। कटिहार में पुलिस प्रशासन के कथित मनमाने रवैये के विरोध में डीजे संगठन का आक्रोश फूट पड़ा है। संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने शुक्रवार सुबह सहायक थाना क्षेत्र के मिर्ची बड़ी हनुमान मंदिर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 9:30 बजे से जारी इस प्रदर्शन के कारण कटिहार-पूर्णिया और कटिहार-भागलपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क जाम से जुड़ी तस्वीरें… छोटे-छोटे साउंड सिस्टम भी जब्त कर रहा
डीजे संगठन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पोद्दार ने आरोप लगाया कि जिला पुलिस प्रशासन त्योहारों में डीजे के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के नाम पर उनके छोटे-छोटे साउंड सिस्टम भी जब्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे कानून का पूरी तरह पालन करते हैं, इसके बावजूद छोटे साउंड सिस्टम बजाने पर भी रोक लगाई जा रही है। छोटे साउंड सिस्टम लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते
पोद्दार ने बताया कि सरस्वती पूजा के लिए उनकी बुकिंग पहले से की गई है। वे स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छोटे साउंड सिस्टम लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन मनमाने तरीके से उनके साउंड सिस्टम को जबरन जब्त कर रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। संगठन ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान के समीप एक शिक्षण संस्थान में दाने लाल साउंड सिस्टम लगाया जा रहा था, जिसे सहायक थाना अध्यक्ष द्वारा जबरन उठा लिया गया। गौरतलब है कि सरस्वती पूजा के मद्देनजर जिला पुलिस एवं प्रशासन ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से लोगों से डीजे का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करने की अपील की थी।


