बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल परिसर में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने स्कूल में खड़ी तीन बसों और एक टाटा मैजिक को आग के हवाले कर दिया, जिससे सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। यह घटना देर रात लगभग 10:30 बजे के बाद हुई। घटना के समय स्कूल परिसर में सभी स्टाफ, कर्मी और चौकीदार अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चौकीदार ने बताया कि उन्हें देर रात कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं। खिड़की से झांकने पर उन्होंने आग की लपटें देखीं। जब उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया तो पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। हॉस्टल में रह रहे बच्चों ने शोर सुनकर दरवाजा खोला। सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे स्कूल निदेशक ने भी बताया कि उनका कमरा भी बाहर से बंद कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आगजनी से पहले असामाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे, ताकि घटना का कोई सबूत न मिल सके। साथ ही, कई कमरों को बाहर से बंद कर दिया गया था, जिससे कोई बाहर न निकल पाए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल परिसर में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने स्कूल में खड़ी तीन बसों और एक टाटा मैजिक को आग के हवाले कर दिया, जिससे सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। यह घटना देर रात लगभग 10:30 बजे के बाद हुई। घटना के समय स्कूल परिसर में सभी स्टाफ, कर्मी और चौकीदार अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चौकीदार ने बताया कि उन्हें देर रात कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं। खिड़की से झांकने पर उन्होंने आग की लपटें देखीं। जब उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया तो पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। हॉस्टल में रह रहे बच्चों ने शोर सुनकर दरवाजा खोला। सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे स्कूल निदेशक ने भी बताया कि उनका कमरा भी बाहर से बंद कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आगजनी से पहले असामाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे, ताकि घटना का कोई सबूत न मिल सके। साथ ही, कई कमरों को बाहर से बंद कर दिया गया था, जिससे कोई बाहर न निकल पाए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


