नाबालिग छात्रा ने टीचर पर लगाया रेप प्रयास का आरोप:बिजनौर में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने की जबरदस्ती, केस दर्ज

नाबालिग छात्रा ने टीचर पर लगाया रेप प्रयास का आरोप:बिजनौर में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने की जबरदस्ती, केस दर्ज

बिजनौर शिवालाकलां थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकतें करने और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित 16 वर्षीय छात्रा पास के गांव स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। स्कूल की छुट्टी के बाद संबंधित शिक्षक नियमित रूप से उसके घर ट्यूशन पढ़ाने आता था। गुरुवार की शाम निर्धारित समय पर वह ट्यूशन पढ़ाने आया। आरोप है कि पढ़ाई के बाद उसने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा की चीख सुनकर उसकी बडी बहन वहां पहुंची और शिक्षक के चंगुल से बचाया। इस दौरान शिक्षक फरार हो गया। शिक्षक की हरकत को लेकर गांववासी हतप्रभ है। परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी लखपत सिंह ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *