बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात 23 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसपी अभिषेक झा द्वारा लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में थाना नजीबाबाद से आरक्षी अशोक कुमार और सुनील कसाना शामिल हैं। मण्डावली से जैकी और मोनू मलिक को, जबकि नगीना देहात से इसरान चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। बढ़ापुर से मुख्य आरक्षी प्रवेन्द्र कुमार, नूरपुर से आरक्षी नरेन्द्र कुमार और अंकित तेवतिया भी इस सूची में हैं। शिवाला कलां से आरक्षी चालक विनोद, तथा रेहड़ से रिकू रावल, हरिवंश वर्मा, ललित कुमार और मुख्य आरक्षी पुरुषोत्तम को लाइन हाजिर किया गया है। अफजलगढ़ से शुभम, मनीष कुमार, सचिन डागर और मुख्य आरक्षी पीयूष को पुलिस लाइन भेजा गया है। शेरकोट से मुख्य आरक्षी संदीप, नहटौर से सुधीर कुमार, हल्दौर से धर्मेन्द्र कुमार, मण्डावर से उपेन्द्र मलिक और विपिन भी लाइन हाजिर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, हेड पेशी, सीओ नगीना से मुख्य आरक्षी विजय कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक और जनहित के दृष्टिगत किए गए हैं।


