नकली भांजा बनकर रिटायर्ड फौजी से ₹2 लाख ठगे:हिसार में सउदी अरब के नंबर से फोन किया, खातें में रुपए डलवाए

नकली भांजा बनकर रिटायर्ड फौजी से ₹2 लाख ठगे:हिसार में सउदी अरब के नंबर से फोन किया, खातें में रुपए डलवाए

साइबर क्राइम थाना हिसार के गांव खरड़ में एक रिटायर्ड BSF कर्मचारी के साथ रिश्तों का वास्ता देकर ₹2 लाख की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है । ठग ने खुद को पीड़ित का रिश्तेदार बताकर इमोशनल जाल बुना और खाते में पैसे डलवा लिए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता 75 वर्षीय तेलू राम ने बताया कि वह BSF से रिटायर्ड कर्मचारी हैं । 22 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (+31…) से वॉट्सऐप कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा “मैं विनोद बोल रहा हूं, मैंने आपके खाते में 6 लाख 50 हजार रुपए डलवा दिए हैं, जिसकी रसीद भी भेज दी है”। रिश्तेदारी का फायदा उठाया
तेलू राम की साली का लड़का विनोद भी सऊदी अरब में रहता है । ठग ने उसी का नाम लिया, जिससे बुजुर्ग को लगा कि सच में उनका भांजा ही मदद मांग रहा है। ठग ने झांसा दिया कि उसे तुरंत पैसों की जरूरत है, इसलिए उन रुपयों में से ₹2 लाख रुपए दिए गए यूनियन बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दें । बैंक जाकर खुद ट्रांसफर किए ₹2 लाख
बुजुर्ग तेलू राम अपने रिश्तेदार की मदद करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से ठग द्वारा बताए गए बैंक खाते में RTGS के जरिए ₹2,00,000 भेज दिए। पैसे भेजने के बाद जब तेलू राम ने अपनी साली से विनोद का असली नंबर लेकर बात की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। असली विनोद ने बताया कि उसने कोई पैसे नहीं मंगवाए हैं। इसके बाद पीड़ित ने अपने पोते विक्रांत की मदद से तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया और पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *