नालंदा में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार:बिस्किट-चॉकलेट का लालच देकर खेत में ले जाकर किया गलत काम; आरोपी गांव छोड़कर फरार

नालंदा में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार:बिस्किट-चॉकलेट का लालच देकर खेत में ले जाकर किया गलत काम; आरोपी गांव छोड़कर फरार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटा घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान गांव में रहने वाला युवक प्रहलाद ढाढ़ी(20) बिस्किट और चॉकलेट का प्रलोभन देकर खेत की ओर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मैं शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस बीच बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसके पास पहुंचे। रोते-बिलखती हुई उसने पूरी घटना बताई। तुरंत उसे सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बिहार शरीफ सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। आरोपी गांव से फरार ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी प्रहलाद ढाढ़ी गांव में ही रहता है। एक बच्चे का पिता है। खेती-बाड़ी का काम करता है। वारदात के बाद से ही कहीं नजर नहीं आ रहा है। गांव छोड़कर भाग गया है। केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पीड़ित बच्चे और उसकी मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटा घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान गांव में रहने वाला युवक प्रहलाद ढाढ़ी(20) बिस्किट और चॉकलेट का प्रलोभन देकर खेत की ओर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मैं शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस बीच बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसके पास पहुंचे। रोते-बिलखती हुई उसने पूरी घटना बताई। तुरंत उसे सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बिहार शरीफ सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। आरोपी गांव से फरार ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी प्रहलाद ढाढ़ी गांव में ही रहता है। एक बच्चे का पिता है। खेती-बाड़ी का काम करता है। वारदात के बाद से ही कहीं नजर नहीं आ रहा है। गांव छोड़कर भाग गया है। केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पीड़ित बच्चे और उसकी मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *