खगड़िया में युवक के खाते से ₹1.95 करोड़ गायब:बैंक खाता फ्रीज, साइबर थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई

खगड़िया में युवक के खाते से ₹1.95 करोड़ गायब:बैंक खाता फ्रीज, साइबर थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक युवक के बैंक खाते से एक महीने के भीतर करीब ₹1.95 करोड़ की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयागांव शिरोमणी टोला निवासी राजेश कुमार चौधरी के खाते से यह राशि फर्जी लेनदेन के जरिए निकाली गई। धोखाधड़ी का पता चलते ही बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है। राजेश कुमार चौधरी ने दिसंबर 2025 में खगड़िया स्थित एक्सिस बैंक में बचत और चालू खाता खुलवाया था। उनका उद्देश्य बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करना था। खाता खोलते समय उन्होंने ₹26,000 की प्रारंभिक राशि जमा की थी और उन्हें एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं मिली थीं। राजेश के अनुसार, ऋण स्वीकृत न होने के कारण वे अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाए और उनका खाता कुछ समय तक लगभग निष्क्रिय रहा। इसी अवधि के दौरान, किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। 1.94 करोड़ का फर्जी लेनदेन किया गया
पीड़ित ने बताया कि सोमवार को उन्हें अपने ईमेल पर साइबर क्राइम से संबंधित एक नोटिस मिला। इसके बाद जब उन्होंने बैंक शाखा से संपर्क कर खाते का विवरण (स्टेटमेंट) निकलवाया, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से लगभग ₹1.94 करोड़ का फर्जी लेनदेन किया गया है। वर्तमान में उनके खाते में ₹7.49 लाख का माइनस बैलेंस (नकारात्मक शेष) दिख रहा है। राजेश कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने इस तरह का कोई भी लेनदेन कभी नहीं किया और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी थी। उन्होंने इसे एक गंभीर बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक्सिस बैंक, खगड़िया शाखा के सहायक प्रबंधक गोलू कुमार ने इस संबंध में बताया कि खाताधारक ने राशि गायब होने की सूचना दी थी। खाता फ्रीज कर साइबर थाने को सूचित कर दिया
इसके बाद उन्हें खाता विवरण उपलब्ध कराया गया और उनका खाता फ्रीज कर साइबर थाने को सूचित कर दिया गया है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की औपचारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। साइबर थाना खगड़िया से नोटिस जारी
उन्होंने कहा, “जैसे ही साइबर थाना खगड़िया से नोटिस जारी होगा, मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।” डीएसपी गौरव ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपना इंटरनेट बैंकिंग पिन, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें ताकि ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सके। थाना पहुंचा पीड़ितई-मेल पर नोटिस मिलने के बाद राजेश कुमार चौधरी शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुवार को परबत्ता थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि मामला साइबर थाना खगड़िया के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद वे साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक युवक के बैंक खाते से एक महीने के भीतर करीब ₹1.95 करोड़ की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयागांव शिरोमणी टोला निवासी राजेश कुमार चौधरी के खाते से यह राशि फर्जी लेनदेन के जरिए निकाली गई। धोखाधड़ी का पता चलते ही बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है। राजेश कुमार चौधरी ने दिसंबर 2025 में खगड़िया स्थित एक्सिस बैंक में बचत और चालू खाता खुलवाया था। उनका उद्देश्य बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करना था। खाता खोलते समय उन्होंने ₹26,000 की प्रारंभिक राशि जमा की थी और उन्हें एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं मिली थीं। राजेश के अनुसार, ऋण स्वीकृत न होने के कारण वे अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाए और उनका खाता कुछ समय तक लगभग निष्क्रिय रहा। इसी अवधि के दौरान, किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। 1.94 करोड़ का फर्जी लेनदेन किया गया
पीड़ित ने बताया कि सोमवार को उन्हें अपने ईमेल पर साइबर क्राइम से संबंधित एक नोटिस मिला। इसके बाद जब उन्होंने बैंक शाखा से संपर्क कर खाते का विवरण (स्टेटमेंट) निकलवाया, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से लगभग ₹1.94 करोड़ का फर्जी लेनदेन किया गया है। वर्तमान में उनके खाते में ₹7.49 लाख का माइनस बैलेंस (नकारात्मक शेष) दिख रहा है। राजेश कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने इस तरह का कोई भी लेनदेन कभी नहीं किया और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी थी। उन्होंने इसे एक गंभीर बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक्सिस बैंक, खगड़िया शाखा के सहायक प्रबंधक गोलू कुमार ने इस संबंध में बताया कि खाताधारक ने राशि गायब होने की सूचना दी थी। खाता फ्रीज कर साइबर थाने को सूचित कर दिया
इसके बाद उन्हें खाता विवरण उपलब्ध कराया गया और उनका खाता फ्रीज कर साइबर थाने को सूचित कर दिया गया है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की औपचारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। साइबर थाना खगड़िया से नोटिस जारी
उन्होंने कहा, “जैसे ही साइबर थाना खगड़िया से नोटिस जारी होगा, मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।” डीएसपी गौरव ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपना इंटरनेट बैंकिंग पिन, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें ताकि ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सके। थाना पहुंचा पीड़ितई-मेल पर नोटिस मिलने के बाद राजेश कुमार चौधरी शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुवार को परबत्ता थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि मामला साइबर थाना खगड़िया के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद वे साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *