सरस्वती पूजा पर दरभंगा में हाई अलर्ट:746 जगहों पर दंडाधिकारी तैनात, जिला नियंत्रण कक्ष एक्टिव; हेल्पलाइन नंबर जारी

सरस्वती पूजा पर दरभंगा में हाई अलर्ट:746 जगहों पर दंडाधिकारी तैनात, जिला नियंत्रण कक्ष एक्टिव; हेल्पलाइन नंबर जारी

दरभंगा में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 746 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। 23 को सरस्वती पूजा, जबकि 24-25 को प्रतिमा विसर्जन प्रशासन के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी, जबकि 24 और 25 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन किए जाने की संभावना है। इस दौरान 23 से 26 जनवरी तक समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-240600 जारी किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के आदेश आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा विसर्जन मार्गों का भौतिक सत्यापन करेंगे। यदि मार्ग में किसी प्रकार का अवरोध पाया गया तो विसर्जन से पहले उसे हटाना अनिवार्य होगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी स्वयं दौरा करते रहेंगे। पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों पर अलर्ट पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों पर एंटी-सबोटाज जांच, डीएफएमडी से तलाशी, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। आयोजकों से समन्वय कर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे। अग्निशमन विभाग की इकाइयों की प्रतिनियुक्ति मनीगाछी थाना, जिला नियंत्रण कक्ष और सभी अनुमंडलों में की गई है। बिना अनुमति जुलूस निकालने की अनुमति नहीं प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि बिना अनुमति किसी भी जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। विसर्जन के दौरान ऐसी कोई झांकी, दृश्य या व्यंग्य चित्र नहीं होंगे, जिससे किसी सम्प्रदाय, जाति या समुदाय की भावनाएं आहत हों। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी संवेदनशील स्थानों, ईदगाह, मस्जिद एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी और सघन पुलिस गश्ती के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला एवं सराय में बाहर से आने वाले लोगों की रेण्डम चेकिंग की जाएगी। जबरदस्ती चंदा वसूलने, वाहन रोकने या सरकारी कर्मियों को चंदा देने के लिए बाध्य करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी परिस्थिति में अपरिचित या विशेष समुदाय के व्यक्तियों पर अबीर-गुलाल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की छुट्टी अगले आदेश तक स्थगित पूजा अवधि के दौरान सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिसकर्मी 22 जनवरी की सुबह से विसर्जन की समाप्ति तक अपने-अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) को बनाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरस्वती पूजा को हर हाल में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जाएगा। दरभंगा में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 746 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। 23 को सरस्वती पूजा, जबकि 24-25 को प्रतिमा विसर्जन प्रशासन के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी, जबकि 24 और 25 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन किए जाने की संभावना है। इस दौरान 23 से 26 जनवरी तक समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-240600 जारी किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के आदेश आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा विसर्जन मार्गों का भौतिक सत्यापन करेंगे। यदि मार्ग में किसी प्रकार का अवरोध पाया गया तो विसर्जन से पहले उसे हटाना अनिवार्य होगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी स्वयं दौरा करते रहेंगे। पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों पर अलर्ट पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों पर एंटी-सबोटाज जांच, डीएफएमडी से तलाशी, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। आयोजकों से समन्वय कर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे। अग्निशमन विभाग की इकाइयों की प्रतिनियुक्ति मनीगाछी थाना, जिला नियंत्रण कक्ष और सभी अनुमंडलों में की गई है। बिना अनुमति जुलूस निकालने की अनुमति नहीं प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि बिना अनुमति किसी भी जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। विसर्जन के दौरान ऐसी कोई झांकी, दृश्य या व्यंग्य चित्र नहीं होंगे, जिससे किसी सम्प्रदाय, जाति या समुदाय की भावनाएं आहत हों। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी संवेदनशील स्थानों, ईदगाह, मस्जिद एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी और सघन पुलिस गश्ती के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला एवं सराय में बाहर से आने वाले लोगों की रेण्डम चेकिंग की जाएगी। जबरदस्ती चंदा वसूलने, वाहन रोकने या सरकारी कर्मियों को चंदा देने के लिए बाध्य करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी परिस्थिति में अपरिचित या विशेष समुदाय के व्यक्तियों पर अबीर-गुलाल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की छुट्टी अगले आदेश तक स्थगित पूजा अवधि के दौरान सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिसकर्मी 22 जनवरी की सुबह से विसर्जन की समाप्ति तक अपने-अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) को बनाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरस्वती पूजा को हर हाल में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *