किशनगंज में नए एसपी एक्शन मोड में:जनता दरबार लगाया, नशा कारोबार पर शिकायत सुनी, धमकी देने वालों पर कार्रवाई का आदेश

किशनगंज में नए एसपी एक्शन मोड में:जनता दरबार लगाया, नशा कारोबार पर शिकायत सुनी, धमकी देने वालों पर कार्रवाई का आदेश

किशनगंज के नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पदभार संभालते ही कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया और कुर्लीकोट थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। एसपी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान सीमावर्ती इलाकों में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार को लेकर लोगों ने खुलकर शिकायत की। भातगांव पंचायत की एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई कि नशा कारोबारियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने स्थानीय मीडिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तर्ज पर नशा कारोबारियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस-पब्लिक संवाद से जुड़ी तस्वीरें.. पब्लिक संवाद को मजबूत बनाने पर जोर
महिला की शिकायत सुनने के बाद एसपी संतोष कुमार ने तुरंत एसडीपीओ मंगलेश कुमार को ऐसे नशा कारोबारियों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसपी ने पुलिस-पब्लिक संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। यह जनता दरबार पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया। नए एसपी संतोष कुमार ने पदभार ग्रहण के बाद से ही थानों का औचक निरीक्षण, माफिया के खिलाफ कार्रवाई और जनसुनवाई जैसे कदम उठाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संकेत दिया है। स्थानीय लोग उनकी इस सक्रियता से काफी उत्साहित दिख रहे हैं। किशनगंज के नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पदभार संभालते ही कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया और कुर्लीकोट थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। एसपी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान सीमावर्ती इलाकों में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार को लेकर लोगों ने खुलकर शिकायत की। भातगांव पंचायत की एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई कि नशा कारोबारियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने स्थानीय मीडिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तर्ज पर नशा कारोबारियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस-पब्लिक संवाद से जुड़ी तस्वीरें.. पब्लिक संवाद को मजबूत बनाने पर जोर
महिला की शिकायत सुनने के बाद एसपी संतोष कुमार ने तुरंत एसडीपीओ मंगलेश कुमार को ऐसे नशा कारोबारियों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसपी ने पुलिस-पब्लिक संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। यह जनता दरबार पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया। नए एसपी संतोष कुमार ने पदभार ग्रहण के बाद से ही थानों का औचक निरीक्षण, माफिया के खिलाफ कार्रवाई और जनसुनवाई जैसे कदम उठाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संकेत दिया है। स्थानीय लोग उनकी इस सक्रियता से काफी उत्साहित दिख रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *