आज रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन है। पहले दिन बिहार की टीम ने मणिपुर के खिलाफ अच्छी पारी खेली। इस मैच को जीतने के बाद बिहार एलीट ग्रुप में पहुंच जाएगा। बिहार ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। कप्तान साकिबुल गनी ने 155 गेंदों पर 108 रनों की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, बिपिन सौरभ 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच बनी साझेदारी ने बिहार को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े हालांकि, शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए। जबकि मंगलमय महरौर ने 43 रन और आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को स्थिरता प्रदान की। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ प्रयास किया। 3 साल पहले बिहार थी एलीट ग्रुप में 3 साल पहले मोइनुल हक स्टेडियम में मणिपुर को ही हराकर बिहार एलीट ग्रुप में पहुंची थी। 2022-23 से लगातार दो वर्ष टीम एलीट ग्रुप का हिस्सा रही। पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसी टीमों के सामने हार हुई। कुछ मुकाबले खराब मौसम के कारण ड्रा भी रहे। कम अंक की वजह से बिहार टीम प्लेट ग्रुप में आ गई। इस बार एलीट में वापसी का बेहतर अवसर है। इस सत्र में बिहार के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दो मैच में जीत मिली, तीन मैच रही ड्रॉ बिहार ने पहले ही मुकाबले में जीत का खाता खोला था। अरुणाचल को एक पारी और 165 रनों से पराजित किया था। इसके बाद गुजरात नाडियाड में बिना टॉस के हुआ मैच ड्रा रहा था। मोइनुल हक स्टेडियम में दो दिन का ही खेल हो सका था, जो बराबरी पर रहा। सिक्किम के खिलाफ भी मैच ड्रा हुआ था। उसके 429 रनों के जवाब में बिहार ने पहली पारी में 265 और दूसरी पारी में 115.1 ओवर में छह विकेट 392 रन बनाए। आज रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन है। पहले दिन बिहार की टीम ने मणिपुर के खिलाफ अच्छी पारी खेली। इस मैच को जीतने के बाद बिहार एलीट ग्रुप में पहुंच जाएगा। बिहार ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। कप्तान साकिबुल गनी ने 155 गेंदों पर 108 रनों की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, बिपिन सौरभ 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच बनी साझेदारी ने बिहार को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े हालांकि, शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए। जबकि मंगलमय महरौर ने 43 रन और आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को स्थिरता प्रदान की। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ प्रयास किया। 3 साल पहले बिहार थी एलीट ग्रुप में 3 साल पहले मोइनुल हक स्टेडियम में मणिपुर को ही हराकर बिहार एलीट ग्रुप में पहुंची थी। 2022-23 से लगातार दो वर्ष टीम एलीट ग्रुप का हिस्सा रही। पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसी टीमों के सामने हार हुई। कुछ मुकाबले खराब मौसम के कारण ड्रा भी रहे। कम अंक की वजह से बिहार टीम प्लेट ग्रुप में आ गई। इस बार एलीट में वापसी का बेहतर अवसर है। इस सत्र में बिहार के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दो मैच में जीत मिली, तीन मैच रही ड्रॉ बिहार ने पहले ही मुकाबले में जीत का खाता खोला था। अरुणाचल को एक पारी और 165 रनों से पराजित किया था। इसके बाद गुजरात नाडियाड में बिना टॉस के हुआ मैच ड्रा रहा था। मोइनुल हक स्टेडियम में दो दिन का ही खेल हो सका था, जो बराबरी पर रहा। सिक्किम के खिलाफ भी मैच ड्रा हुआ था। उसके 429 रनों के जवाब में बिहार ने पहली पारी में 265 और दूसरी पारी में 115.1 ओवर में छह विकेट 392 रन बनाए।


