नालंदा में सरस्वती पूजा पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी:जिले में 5000 जवान तैनात, पूजा पंडालों के पास मुस्तैद रहेगी ‘अभया ब्रिगेड’

नालंदा में सरस्वती पूजा पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी:जिले में 5000 जवान तैनात, पूजा पंडालों के पास मुस्तैद रहेगी ‘अभया ब्रिगेड’

नालंदा जिला प्रशासन सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर करीब 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के लिए जिला बल के अलावा बाहर से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। इसमें पैरा मिलिट्री फोर्स और बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) के जवान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त होमगार्ड और चौकीदारों को भी व्यापक स्तर पर तैनात किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. 4 हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त मूड में है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए धारा 126 बीएनएसएस (BNSS) के तहत अब तक जिले के 4005 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इसके अलावा, जिले में लाइसेंस निर्गत 1438 आयोजनों और स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभया ब्रिगेड रखेगी मनचलों पर नजर पूजा के दौरान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है। भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों और रास्तों पर छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा दस्ता ‘अभया ब्रिगेड’ की तैनाती की गई है। टीम सादे लिबास और वर्दी दोनों में संदिग्धों पर नजर रखेगी। टियर गैस ड्रिल और अपील किसी भी इमरजेंसी या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को टियर गैस ड्रिल (आंसू गैस अभ्यास) का अभ्यास कराया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें। नालंदा जिला प्रशासन सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर करीब 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के लिए जिला बल के अलावा बाहर से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। इसमें पैरा मिलिट्री फोर्स और बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) के जवान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त होमगार्ड और चौकीदारों को भी व्यापक स्तर पर तैनात किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. 4 हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त मूड में है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए धारा 126 बीएनएसएस (BNSS) के तहत अब तक जिले के 4005 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इसके अलावा, जिले में लाइसेंस निर्गत 1438 आयोजनों और स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभया ब्रिगेड रखेगी मनचलों पर नजर पूजा के दौरान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है। भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों और रास्तों पर छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा दस्ता ‘अभया ब्रिगेड’ की तैनाती की गई है। टीम सादे लिबास और वर्दी दोनों में संदिग्धों पर नजर रखेगी। टियर गैस ड्रिल और अपील किसी भी इमरजेंसी या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को टियर गैस ड्रिल (आंसू गैस अभ्यास) का अभ्यास कराया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *