ट्रंप का बड़ा दावा – “पुतिन और ज़ेलेन्स्की दोनों चाहते हैं युद्ध रोकने का समझौता”

ट्रंप का बड़ा दावा – “पुतिन और ज़ेलेन्स्की दोनों चाहते हैं युद्ध रोकने का समझौता”

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से युद्ध जारी है। काफी कोशिशों के बावजूद भी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक भारी तबाही मच चुकी है और जान-माल का भी काफी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस के भी कई सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं, लेकिन शुरू से अभी तक रूस का पलड़ा भारी है। लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन भी युद्ध में डटा हुआ है। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पिछले काफी समय से इस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। अब उन्होंने इस बारे में एक बड़ा दावा किया है।

“पुतिन और ज़ेलेन्स्की दोनों चाहते हैं समझौता”

ट्रंप ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) दोनों ही इस युद्ध को रोकने के लिए समझौता चाहते हैं। ट्रंप ने यह भी कह दिया कि वह इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि उन्हें इस मामले में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। हालांकि उनका मानना है कि रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपति अब समझौते के लिए तैयार हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध जटिल

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए कहा कि क्षेत्र और सीमाओं की वजह से यह युद्ध लंबा खिंच गया। ट्रंप का यह भी मानना है कि इसी वजह से यह युद्ध जटिल हो गया और इसी कारण इतने लंबे समय से जारी है।

“बाइडन का युद्ध”

स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के दावोस (Davos) में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) में शामिल होकर वापस अमेरिका लौटने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह उनका युद्ध नहीं है, बल्कि जो बाइडन (Joe BIden) का युद्ध है, क्योंकि जब यह युद्ध शुरू हुआ था, तब बाइडन ही अमेरिकी राष्ट्रपति थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *