खरगोन में 16.500 किलोग्राम सनन पॉवर गोली जब्त:बिना चिकित्सकीय परामर्श बिक्री पर 3 विभागों की संयुक्त कार्रवाई

खरगोन में 16.500 किलोग्राम सनन पॉवर गोली जब्त:बिना चिकित्सकीय परामर्श बिक्री पर 3 विभागों की संयुक्त कार्रवाई

खरगोन में जिला प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड पर बिना चिकित्सकीय परामर्श अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो दुकानों से 16 किलो 500 ग्राम ‘सनन’ और ‘पॉवर’ ब्रांड की मादक गोलियों के डिब्बे और बॉक्स जब्त किए गए। इन गोलियों की बिक्री पान मसाला व सुपारी सेंटर पर की जा रही थी। यह कार्रवाई बिना चिकित्सकीय परामर्श पाचक गोलियों की थोक बिक्री की सूचना मिलने पर की गई। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार रात 8 बजे तीन विभागों की संयुक्त टीम ने जांच की। इस टीम में जिला आयुष अधिकारी वासुदेव आसलकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी हरीश आर्य और आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश गौर शामिल थे। टीम ने शिव सुपारी और पन मसाला सेंटर पर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि टीम ने करीब 16 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ ‘सनन’ और ‘पॉवर’ ब्रांड के डिब्बे और पॉलीथिन पैकेट जब्त किए। पंचनामा बनाकर सैंपलिंग भी की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में अवैध मादक पदार्थों पर निगरानी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *