हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद:400-फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आज गांव पहुंचेगी पार्थिव देह; 1 साल पहले शादी, पत्नी 2 माह की प्रेग्नेंट

हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद:400-फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आज गांव पहुंचेगी पार्थिव देह; 1 साल पहले शादी, पत्नी 2 माह की प्रेग्नेंट

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। शहीद हुए जवानों में हरियाणा के झज्जर जिले का आर्मी जवान मोहित भी शामिल। इसकी सूचना गुरुवार की देर शाम को परिजनों को मिली। सूचना मिलने के बाद मोहित के पैतृक गांव गिजाड़ौध में मातम छा गया। परिवार के मुताबिक, मोहित 5 साल पहले आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी। उनकी पत्नी ढाई महीने की प्रेग्नेंट हैं। मोहित नवंबर में शादी की सालगिरह मनाने के लिए छुट्‌टी आए थे। जल्द आने का वादा कर ड्यूटी पर लौटे थे। वे तो नहीं आए, उनके शहीद होने की खबर आ गई। सरपंच नरेश ने बताया कि मोहित की पार्थिव देह आज शुक्रवार को सेना द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाई जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान मोहित को अंतिम विदाई दी जाएगी। जम्मू कश्मीर में हुए हादसे के 2 PHOTOS… पहले जानिए जम्मू-कश्मीर में कैसे हुआ हादसा… अब शहीद मोहित के बारे में जानिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *