दरभंगा के घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक बेड से गिरने के बाद फर्श पर तड़पता रहा। 30 मिनट फर्श पर ही उसका इलाज किया जाता रहा। मामला किसी सुदूर ग्रामीण इलाके का नहीं, बल्कि दो प्रखंडों के मुख्यालय वाले घनश्यामपुर सीएचसी का है। गुरुवार को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी राधा कृष्ण महाविद्यालय के पास शम्भू चौक–रसियारी मुख्य रास्ते पर एक बेकाबू पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने पीएचसी में कराया भर्ती घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए घनश्यामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल युवक मिथलेश कुमार को अचानक चमकी जैसी स्थिति आ गई, जिससे वह बेड से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद अस्पताल में मौजूद एक महिला एएनएम करीब 30 मिनट से अधिक समय तक फर्श पर ही प्राथमिक उपचार करती रही। बाद में थाना के चौकीदार के पहुंचने पर एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल युवक को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट के आधार पर घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल युवक की पहचान मिथलेश कुमार साह, पिता श्रीराम प्रसाद साहू, निवासी बगरस गांव, थाना घनश्यामपुर के रूप में हुई है। गुरुवार को घनश्यामपुर से बाइक से अपने घर रसियारी लौट रहा था। फरार पिकअप चालक की तलाश हो रही घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरभंगा के घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक बेड से गिरने के बाद फर्श पर तड़पता रहा। 30 मिनट फर्श पर ही उसका इलाज किया जाता रहा। मामला किसी सुदूर ग्रामीण इलाके का नहीं, बल्कि दो प्रखंडों के मुख्यालय वाले घनश्यामपुर सीएचसी का है। गुरुवार को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी राधा कृष्ण महाविद्यालय के पास शम्भू चौक–रसियारी मुख्य रास्ते पर एक बेकाबू पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने पीएचसी में कराया भर्ती घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए घनश्यामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल युवक मिथलेश कुमार को अचानक चमकी जैसी स्थिति आ गई, जिससे वह बेड से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद अस्पताल में मौजूद एक महिला एएनएम करीब 30 मिनट से अधिक समय तक फर्श पर ही प्राथमिक उपचार करती रही। बाद में थाना के चौकीदार के पहुंचने पर एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल युवक को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट के आधार पर घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल युवक की पहचान मिथलेश कुमार साह, पिता श्रीराम प्रसाद साहू, निवासी बगरस गांव, थाना घनश्यामपुर के रूप में हुई है। गुरुवार को घनश्यामपुर से बाइक से अपने घर रसियारी लौट रहा था। फरार पिकअप चालक की तलाश हो रही घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


