मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज 7वां दिन:मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की सौगात, सिक्स लेन रोड का उद्घाटन; जीविका दीदी से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज 7वां दिन:मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की सौगात, सिक्स लेन रोड का उद्घाटन; जीविका दीदी से करेंगे संवाद

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री सबसे पहले अब्दुल नगर उर्फ माधोपुर में बनाए गए‎ हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से बखरी चाैक‎ से चांदनी चौक की निर्माणाधीन सड़क‎ का निरीक्षण करने के बाद बाजार समिति ‎में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन ‎करेंगे। साथ ही जन संवाद करेंगे। इसके बाद ‎पटना लौट जाएंगे।‎ मुख्यमंत्री 850 करोड़ की जिन योजनाओं का आज उद्घाटन-शिलान्यास करने वाले है, उसमें मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कें, बाईपास रोड, स्वास्थ्य सेवाएं, अप्रोच रोड और सिक्स लेन सड़क शामिल है। चंदवारा स्थित शहर का महत्वपूर्ण पुल और व्यवसायियों के लिए बाजार समिति में नए भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री जीविका दीदी से भी संवाद करेंगे और विभिन्न जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री 46 ‎कराेड़ की लागत से पारू में 520 बेड‎ के अति पिछड़ा बालिका छात्रावास का‎ शिलान्यास करेंगे। साथ में जिले में 32 ‎पंचायत सरकार भवन का भी ‎शिलान्यास करेंगे। 71 करोड़ की लागत ‎से बाजार समिति में तैयार प्रशासनिक‎ भवन और 283 नई दुकानों का सीएम ‎उद्घाटन करेंगे। साथ में बिहार राज्य‎ पुल निर्माण निगम, एनएचएआई, पथ ‎निर्माण विभाग व अन्य डिपार्टमेंट की ‎याेजनाओं की समीक्षा करेंगे। 6 लेन की सीएम करेंगे समीक्षा पिछले साल जनवरी में प्रगति यात्रा ‎में रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक‎ 6 लेन की स्वीकृति मिली थी। उसका‎ एनओसी एनएचएआई की ओर से नहीं ‎मिलने की वजह से जमीन पर योजना ‎नहीं उतर सकी है। समृद्धि यात्रा के ‎दाैरान इसकी भी समीक्षा हाेगी। सात निश्चय‎ पार्ट 2 और 3 की योजनाओं की भी‎ समीक्षा हाेगी। प्रगति यात्रा के दाैरान ‎जिन 10 योजनाओं की स्वीकृति मिली ‎थी, उसका पूरी डिटेल डिस्प्ले की ‎जाएगी। बखरी चौक पर ही सीएम नीतीश कुमार ‎इसकी समीक्षा करेंगे।‎ नहीं मिला NOC, प्रोजेक्ट अटके‎ सीएम की प्रगति यात्रा के दाैरान स्वीकृति‎ मिलने के बावजूद एनओसी की वजह से‎ कई प्रोजेक्ट्स फंसे हैं। रामदयालु नगर में‎ आरओबी बनाने की जवाबदेही बिहार राज्य‎ पुल निर्माण निगम की थी। एनएचएआई ने ‎एनओसी नहीं दिया। अब बरौनी तक‎ फोरलेन बनाने में एनएचएआई इसका‎ निर्माण करेगा। रामदयालु नगर से चांदनी‎ चौक तक सड़क चौड़ीकरण करना है। अब‎ तक एनएचएआई ने एनओसी नहीं दिया है।‎ गोबरसही में आरओबी के लिए ‎एनएचएआई ने एनओसी दिया है। अब तक‎ सेना की ओर से एनओसी नहीं मिला है।‎ सीएम शहर में… ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, पटना जाने वाले 2 घंटे पहले निकले‎ मुख्यमंत्री की आज समृद्धि यात्रा के दौरान‎ मुजफ्फरपुर के बखरी व बाजार समिति में कार्यक्रम‎ काे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किया‎ गया है। दरभंगा से आने वाले सभी भारी गाड़ी मैठी ‎टोल प्लाजा से पिलखी पुल से सकरा- मुरौल वाले ‎रास्ते होते हुए समस्तीपुर रोड में काजी इंडा पहुंचेंगे, ‎जिससे करीब 45 किलाेमीटर अतिरिक्त दूरी तय‎ करनी हाेगी। वहीं, सीतामढ़ी से आने वाले सभी भारी‎ वाहन झपहां, मीनापुर से बनघारा पुल होते हुए कांटी‎ निकलेंगे। इसके बाद पटना बायपास के निकट से ‎माेतिहारी या दरभंगा की ओर जाएंगे।‎ यह ट्रैफिक व्यवस्था एसडीओ पूर्वी के आदेश से‎ सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। सीएम‎ के दौरे के दिन यानी आज जीरोमाइल से बखरी की ‎ओर जाने वाले सभी गाड़ी का आना-जाना बाधित ‎रहेगा। बखरी मोड से बाजार समिति की ओर आने‎ वाले वाहन भी इससे प्रभावित रहेंगे। दरभंगा की‎ तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों की‎ पार्किंग बखरी मोड़ से मेडिकल ओवरब्रिज होते हुए‎ जीरोमाइल के पास होगी।‎ सीएम के दौरे के दौरान ऐसी हाेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 45 किलाेमीटर अतिरिक्त दूरी बढ़ेगी‎ दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी के ‎बस यात्रियों काे आग पटना एयरपोर्ट जाना है या ट्रेन पकड़नी है, ताे उन्हें कम से ‎कम 2 घंटा पहले निर्धारित समय से ‎यात्रा शुरू करनी चाहिए। औसतन 30 से ‎45 किलाेमीटर ज्यादा दूरी तय करनी ‎हाेगी। ऑप्शनल व्यवस्था के तहत रूट ‎डायवर्ट रहेगा। CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री सबसे पहले अब्दुल नगर उर्फ माधोपुर में बनाए गए‎ हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से बखरी चाैक‎ से चांदनी चौक की निर्माणाधीन सड़क‎ का निरीक्षण करने के बाद बाजार समिति ‎में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन ‎करेंगे। साथ ही जन संवाद करेंगे। इसके बाद ‎पटना लौट जाएंगे।‎ मुख्यमंत्री 850 करोड़ की जिन योजनाओं का आज उद्घाटन-शिलान्यास करने वाले है, उसमें मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कें, बाईपास रोड, स्वास्थ्य सेवाएं, अप्रोच रोड और सिक्स लेन सड़क शामिल है। चंदवारा स्थित शहर का महत्वपूर्ण पुल और व्यवसायियों के लिए बाजार समिति में नए भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री जीविका दीदी से भी संवाद करेंगे और विभिन्न जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री 46 ‎कराेड़ की लागत से पारू में 520 बेड‎ के अति पिछड़ा बालिका छात्रावास का‎ शिलान्यास करेंगे। साथ में जिले में 32 ‎पंचायत सरकार भवन का भी ‎शिलान्यास करेंगे। 71 करोड़ की लागत ‎से बाजार समिति में तैयार प्रशासनिक‎ भवन और 283 नई दुकानों का सीएम ‎उद्घाटन करेंगे। साथ में बिहार राज्य‎ पुल निर्माण निगम, एनएचएआई, पथ ‎निर्माण विभाग व अन्य डिपार्टमेंट की ‎याेजनाओं की समीक्षा करेंगे। 6 लेन की सीएम करेंगे समीक्षा पिछले साल जनवरी में प्रगति यात्रा ‎में रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक‎ 6 लेन की स्वीकृति मिली थी। उसका‎ एनओसी एनएचएआई की ओर से नहीं ‎मिलने की वजह से जमीन पर योजना ‎नहीं उतर सकी है। समृद्धि यात्रा के ‎दाैरान इसकी भी समीक्षा हाेगी। सात निश्चय‎ पार्ट 2 और 3 की योजनाओं की भी‎ समीक्षा हाेगी। प्रगति यात्रा के दाैरान ‎जिन 10 योजनाओं की स्वीकृति मिली ‎थी, उसका पूरी डिटेल डिस्प्ले की ‎जाएगी। बखरी चौक पर ही सीएम नीतीश कुमार ‎इसकी समीक्षा करेंगे।‎ नहीं मिला NOC, प्रोजेक्ट अटके‎ सीएम की प्रगति यात्रा के दाैरान स्वीकृति‎ मिलने के बावजूद एनओसी की वजह से‎ कई प्रोजेक्ट्स फंसे हैं। रामदयालु नगर में‎ आरओबी बनाने की जवाबदेही बिहार राज्य‎ पुल निर्माण निगम की थी। एनएचएआई ने ‎एनओसी नहीं दिया। अब बरौनी तक‎ फोरलेन बनाने में एनएचएआई इसका‎ निर्माण करेगा। रामदयालु नगर से चांदनी‎ चौक तक सड़क चौड़ीकरण करना है। अब‎ तक एनएचएआई ने एनओसी नहीं दिया है।‎ गोबरसही में आरओबी के लिए ‎एनएचएआई ने एनओसी दिया है। अब तक‎ सेना की ओर से एनओसी नहीं मिला है।‎ सीएम शहर में… ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, पटना जाने वाले 2 घंटे पहले निकले‎ मुख्यमंत्री की आज समृद्धि यात्रा के दौरान‎ मुजफ्फरपुर के बखरी व बाजार समिति में कार्यक्रम‎ काे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किया‎ गया है। दरभंगा से आने वाले सभी भारी गाड़ी मैठी ‎टोल प्लाजा से पिलखी पुल से सकरा- मुरौल वाले ‎रास्ते होते हुए समस्तीपुर रोड में काजी इंडा पहुंचेंगे, ‎जिससे करीब 45 किलाेमीटर अतिरिक्त दूरी तय‎ करनी हाेगी। वहीं, सीतामढ़ी से आने वाले सभी भारी‎ वाहन झपहां, मीनापुर से बनघारा पुल होते हुए कांटी‎ निकलेंगे। इसके बाद पटना बायपास के निकट से ‎माेतिहारी या दरभंगा की ओर जाएंगे।‎ यह ट्रैफिक व्यवस्था एसडीओ पूर्वी के आदेश से‎ सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। सीएम‎ के दौरे के दिन यानी आज जीरोमाइल से बखरी की ‎ओर जाने वाले सभी गाड़ी का आना-जाना बाधित ‎रहेगा। बखरी मोड से बाजार समिति की ओर आने‎ वाले वाहन भी इससे प्रभावित रहेंगे। दरभंगा की‎ तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों की‎ पार्किंग बखरी मोड़ से मेडिकल ओवरब्रिज होते हुए‎ जीरोमाइल के पास होगी।‎ सीएम के दौरे के दौरान ऐसी हाेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 45 किलाेमीटर अतिरिक्त दूरी बढ़ेगी‎ दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी के ‎बस यात्रियों काे आग पटना एयरपोर्ट जाना है या ट्रेन पकड़नी है, ताे उन्हें कम से ‎कम 2 घंटा पहले निर्धारित समय से ‎यात्रा शुरू करनी चाहिए। औसतन 30 से ‎45 किलाेमीटर ज्यादा दूरी तय करनी ‎हाेगी। ऑप्शनल व्यवस्था के तहत रूट ‎डायवर्ट रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *