पूर्णिया गैंगरेप केस में छठा आरोपी गिरफ्तार:SIT ने छापेमारी कर शातिर को दबोचा, शराब पिलाकर आर्केस्ट्रा डांसर से की गई थी दरिंदगी

पूर्णिया गैंगरेप केस में छठा आरोपी गिरफ्तार:SIT ने छापेमारी कर शातिर को दबोचा, शराब पिलाकर आर्केस्ट्रा डांसर से की गई थी दरिंदगी

पूर्णिया में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप मामले में एसआईटी ने ताबड़तोड़ रेड करते हुए छठे आरोपी को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरूआ के वार्ड 8 निवासी अफसर(40) के तौर पर हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी। अफसर की गिरफ्तारी के साथ सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले इस केस से जुड़े 5वें आरोपी मो. इस्तांबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले से जुड़े आरोपी मो. जुनैद, मोहम्मद इरफान, नेवा लाल चौक की एक महिला, महताब उर्फ कारू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सबसे पहले इस गैंगरेप मामले में उप मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मोहम्मद इरफान और बेबी नाम की महिला को भी दबोचा था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद एसआईटी का दायरा और तेज किया गया। इसके अगले दिन महताब उर्फ कारू को पकड़ा गया और फिर इसके बाद 5वें आरोपी मो. इस्तांबर को दबोचा गया। आरोपियों की तलाश में दबिश एसपी स्वीटी सहरावत ने आगे बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरे निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की, जिन्होंने जुनैद के गैराज में युवती के साथ हैवानियत की थी। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई और उनके बयान के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रखी गई। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने पूरी गंभीरता दिखाई। इसी का नतीजा रहा कि इससे जुड़े सभी आरोपी दबोचे गए। किसी भी महिला के साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है और इस तरह के मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पूर्णिया में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप मामले में एसआईटी ने ताबड़तोड़ रेड करते हुए छठे आरोपी को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरूआ के वार्ड 8 निवासी अफसर(40) के तौर पर हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी। अफसर की गिरफ्तारी के साथ सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले इस केस से जुड़े 5वें आरोपी मो. इस्तांबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले से जुड़े आरोपी मो. जुनैद, मोहम्मद इरफान, नेवा लाल चौक की एक महिला, महताब उर्फ कारू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सबसे पहले इस गैंगरेप मामले में उप मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मोहम्मद इरफान और बेबी नाम की महिला को भी दबोचा था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद एसआईटी का दायरा और तेज किया गया। इसके अगले दिन महताब उर्फ कारू को पकड़ा गया और फिर इसके बाद 5वें आरोपी मो. इस्तांबर को दबोचा गया। आरोपियों की तलाश में दबिश एसपी स्वीटी सहरावत ने आगे बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरे निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की, जिन्होंने जुनैद के गैराज में युवती के साथ हैवानियत की थी। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई और उनके बयान के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रखी गई। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने पूरी गंभीरता दिखाई। इसी का नतीजा रहा कि इससे जुड़े सभी आरोपी दबोचे गए। किसी भी महिला के साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है और इस तरह के मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *