चंडीगढ़ सरकारी स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला:बाइक छोड़कर फरार हुए हमलावर, बाइक सवार 2 युवकों ने किया हमला

चंडीगढ़ सरकारी स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला:बाइक छोड़कर फरार हुए हमलावर, बाइक सवार 2 युवकों ने किया हमला

चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित सरकारी स्कूल के बाहर वीरवार दोपहर छुट्टी के समय एक 17 वर्षीय छात्र पर दो बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त स्कूल गेट के बाहर बड़ी संख्या में पेरेंट्स मौजूद थे। बाइक सवार युवकों ने किया हमला घायल छात्र की पहचान बलौंगी निवासी शुलभ के रूप में हुई है, जो इसी सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों के अनुसार, जैसे ही छात्र स्कूल गेट से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार 2 युवकों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद छात्र मदद के लिए चिल्लाने लगा। शोर सुनकर मौके पर मौजूद अभिभावक छात्र को बचाने के लिए दौड़े, जिससे घबराकर दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। सेक्टर 16 अस्पताल में रेफर घटना की सूचना पुलिस कट्रोलरूम पर दी गई। पीसीआर से पहले मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल छात्र को सेक्टर-38 की डिस्पेंसरी ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमएसएच-16 रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र को वहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पेरेंट्स ने हमलावरों की छोड़ी गई बाइक के बारे में पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद खुद सेक्टर-37 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रामदयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *