पाटन| 2 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र भगवान के अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक समारोह के अवसर पर पाटन के टंडवा में 24 घंटे का जय सिया राम, जय जय सियाराम अखंड कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह अखंड कीर्तन सीताराम पांडेय के आवास पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार शिशिर कुमार शुक्ला की टीम द्वारा विधिवत रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरे गांव का वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालु भक्त भक्ति में लीन नजर आए। कीर्तन कार्यक्रम में मुख्य गायक नागेंद्र सिंह, ब्यास उपेंद्र तिवारी, गायक अमन शुक्ला, ढोलक वादक सोनू मिश्रा, बैंजो वादक संतोष कुमार, नाल वादक विपुल कुमार एवं रामनरेश शुक्ला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। साथ ही संगीत मंडली में ग्राम के विनय पांडेय, महेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप पांडेय, तीर्थराज पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, हरेन्द्र पांडेय, बृजराज पांडेय सहित अन्य कलाकारों का सराहनीय योगदान रहा। पाटन| 2 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र भगवान के अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक समारोह के अवसर पर पाटन के टंडवा में 24 घंटे का जय सिया राम, जय जय सियाराम अखंड कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह अखंड कीर्तन सीताराम पांडेय के आवास पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार शिशिर कुमार शुक्ला की टीम द्वारा विधिवत रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरे गांव का वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालु भक्त भक्ति में लीन नजर आए। कीर्तन कार्यक्रम में मुख्य गायक नागेंद्र सिंह, ब्यास उपेंद्र तिवारी, गायक अमन शुक्ला, ढोलक वादक सोनू मिश्रा, बैंजो वादक संतोष कुमार, नाल वादक विपुल कुमार एवं रामनरेश शुक्ला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। साथ ही संगीत मंडली में ग्राम के विनय पांडेय, महेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप पांडेय, तीर्थराज पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, हरेन्द्र पांडेय, बृजराज पांडेय सहित अन्य कलाकारों का सराहनीय योगदान रहा।


