UP Lekhpal Salary: UPSSSC जल्द ही करेगा लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती, जानिए यूपी में लेखपाल को मिलती है कितनी सैलरी?

UP Lekhpal Salary: UPSSSC जल्द ही करेगा लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती, जानिए यूपी में लेखपाल को मिलती है कितनी सैलरी?

UP Lekhpal Salary 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लेखपाल का पद हमेशा से पसंदीदा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) करीब 7,994 रिक्त पदों को भरने की तैयारी में है। यह उन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन मौका है जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है और पीईटी 2025 की परीक्षा क्वालीफाई की है। लेखपाल के पद पर ना केवल बेहतर वेतन मिलता है, बल्कि जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के भी अच्छे अवसर मौजूद हैं।

UP Lekhpal Job Profile: इन हैंड सैलरी और अलाउंस

लेखपालों को मिलने वाली कुल सैलरी में बेसिक सैलरी के साथ कई तरह के भत्ते भी दिये जाते हैं। इनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) शामिल हैं। इन सभी भत्तों को मिलाने के बाद शुरुआती इन हैंड सैलरी काफी अच्छी-खासी हो जाती है। हालांकि, पीएफ और टैक्स कटौती के बाद मिलने वाली असल राशि आपकी पोस्टिंग के शहर पर भी डिपेंड करती है। जैसे-जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ते जाता है उस हिसाब से, आपकी बेसिक सैलरी तकरीबन 69,100 रुपये तक जा सकती है।

UP Lekhpal Salary 2026: ये करना होता है काम

लेखपाल का पद रूरल एडमिनिस्ट्रेशन और रेवेन्यू डिपार्टमेंट में बहुत ही जरूरी होता है। लेखपाल के लिए चयनित उम्मीदवारों की जिम्मेदारीयों में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सटीक रखरखाव करना और नामांतरण के मामलों को समय-समय पर अपडेट करना शामिल है। इसके अलावा उन्हें गांव के राजस्व खातों का पूरा मैनेजमेंट देखना होता है। इसके साथ ही फील्ड सर्वे व जमीन का मुआयना कर सटीक रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती है, जिसे वे अपने आला अधिकारियों को सौंपते हैं। इतना ही नहीं, प्राकृतिक आपदा या किसी भी अन्य आपातकालीन स्थिति के दौरान प्रशासन की मदद करने में भी लेखपाल की अहम भूमिका होती है।

UPSSSC Lekhpal Pay Scale: यूपी लेखपाल सैलरी स्ट्रक्चर

यूपी लेखपाल का वेतन सातवें वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक तय किया गया है। यह पद पे-लेवल 3 के तहत आता है। नए नियुक्त होने वाले लेखपालों का वेतन-मान इस हिसाब से है-

  • पे-स्केल: 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक।
  • बेसिक पे: 21,700 रुपये प्रति माह।
  • ग्रेड पे: इस पद के लिए तय किए गए ग्रेड पे के साथ अन्य भत्ते भी मिलते हैं।

UP Lekhpal Recruitment 2026: प्रमोशन और करियर ग्रोथ

लेखपाल के पद पर जॉइन करने के बाद करियर में आगे बढ़ने के काफी मौके मिलते हैं। बेहतर कार्य प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर लेखपाल को रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया जा सकता है। इसके बाद नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पद तक पहुंचने की संभावनाएं भी रहती हैं। आपको बता दें कि, प्रमोशन के साथ न केवल जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, बल्कि सैलरी पैकेज में भी भारी इजाफा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *