शेखपुरा में 8 साइबर ठग अरेस्ट:फर्जी लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

शेखपुरा में 8 साइबर ठग अरेस्ट:फर्जी लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कसार थाना क्षेत्र के बरसा गांव में छापेमारी कर 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस की तकनीकी टीम के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक टैब, एक डायरी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। डायरी में देश के विभिन्न हिस्सों के मोबाइल धारकों के नंबर दर्ज हैं, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जाता था। उनके मोबाइल पर कई व्हाट्सएप चैट और कॉल भी मिले हैं। साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी ज्योति कुमारी ने गुरुवार शाम को बताया कि गिरफ्तार किए गए ठगों में सोनू पासवान, धर्मेंद्र पासवान, हरीश पासवान उर्फ ओमप्रकाश पासवान और यशपाल पासवान शामिल हैं। इनके साथ 4 किशोर भी पकड़े गए हैं। ये सभी फर्जी फेसबुक पेज, ईमेल आईडी, व्हाट्सएप चैट और कॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और अन्य लोन योजनाओं का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से शिकायतें दर्ज थीं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार किए गए चार वयस्कों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है, जबकि चार किशोरों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कसार थाना क्षेत्र के बरसा गांव में छापेमारी कर 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस की तकनीकी टीम के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक टैब, एक डायरी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। डायरी में देश के विभिन्न हिस्सों के मोबाइल धारकों के नंबर दर्ज हैं, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जाता था। उनके मोबाइल पर कई व्हाट्सएप चैट और कॉल भी मिले हैं। साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी ज्योति कुमारी ने गुरुवार शाम को बताया कि गिरफ्तार किए गए ठगों में सोनू पासवान, धर्मेंद्र पासवान, हरीश पासवान उर्फ ओमप्रकाश पासवान और यशपाल पासवान शामिल हैं। इनके साथ 4 किशोर भी पकड़े गए हैं। ये सभी फर्जी फेसबुक पेज, ईमेल आईडी, व्हाट्सएप चैट और कॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और अन्य लोन योजनाओं का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से शिकायतें दर्ज थीं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार किए गए चार वयस्कों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है, जबकि चार किशोरों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *